समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिया घाट गांव में नहाने के दौरान पानी बहने पर पाटीदारों ने एक निजी स्कूल की शिक्षिका के साथ मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे उसके परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। जख्मी निजी शिक्षिका आयशा मेहता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर शिक्षिका के साथ मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग शिक्षिका का बाल पकड़कर पीटते हुए दिख रहे हैं। घटना के संबंध में बताया गया है कि आयशा मेहता को अपने पाटीदार उपेंद्र मेहता से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को शिक्षिका के पिता नहा रहे थे। इस दौरान उपेंद्र महतो के जमीन पर पानी चला गया। इसी बात को लेकर उक्त लोगों ने गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी।
इस दौरान जब शिक्षिका घर से बाहर निकली तो लोगों ने उसका बाल पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हालांकि इसी दौरान किसी युवक द्वारा इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया गया जो वायरल हो रहा है।
जख्मी शिक्षिका का बयान सदर अस्पताल में पदस्थापित नगर थाने की पुलिस ने दर्ज किया है। जिसे प्राथमिकी के लिए विभूतिपुर थाना भेजा गया है। इस बाबत पूछे जाने पर विभूतिपुर थाना अध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि दोनों आपस में पाटीदार हैं और लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। घटना के पीछे जमीनी विवाद कारण है।
समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…
समस्तीपुर : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…
संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…