Samastipur

समस्तीपुर: ठंड से बचने के लिए जलाया था अलाव, लेकिन देर रात लगी भयंकर आग, मवेशी भी झुलसा; बाल-बाल बचे लोग

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के भादो घाट गांव में शनिवार रात ठंड से बचने के लिए जलाए गए अलाव से उठी चिंगारी के कारण घर में आग लग गई। जिससे घर धू-धूकर जल गया। इस घटना में एक मवेशी भी झुलस गया। हालांकि, घर के लोग भागकर अपनी जान बचाई। बाद में जुटे ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इस घटना के कारण कड़ाके की ठंड में रात भर लोग परेशान हुए।

घटना के संबंध में बताया गया है कि भादो घाट गांव के कमलेश चौधरी कड़ाके की ठंड से बचने के लिए घर में अलाव जलाकर रखा हुआ था। इसी दौरान देर रात चल रही पछिया हवा के कारण अलाव से उठी चिंगारी से घर में आग लग गई। देखते-देखते घर धूधू कर जलने लगा। हालांकि, हल्ला होने पर घर के लोग बाहर भागे जबकि श्री चौधरी का पशु झुलस गया।

आसपास के जुटे लोगों ने आपसी सहयोग से आग पर काबू पाया। इस घटना में घर के अंदर रखा अनाज कपड़ा आदि करीब 2 लाख से अधिक रुकए मूल्य का सामना जलकर नष्ट हो गया। उधर ग्रामीणों ने अग्निशमन टीम को भी घटना की जानकारी दी। हालांकि अग्निशमन टीम के पहुंचने से पूर्व भी ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। लोगों का कहना था कि अगर ग्रामीण सचेत नहीं हुए होते तो पूरा गांव जलकर राख हो जाता। क्योंकि इस गांव में अधिकतर झोपड़ियां है। उधर मामले की जानकारी प्रखंड प्रशासन को भी दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

24 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago