Samastipur

समस्तीपुर में निजी आईडी पर टिकट बनाने के कारोबार का भंडाफोड़, साइबर कैफे संचालक समेत दो गिरफ्तार, कई सामान भी जब्त 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- रेलवे की आरपीएफ टीम ने समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतमलपुर चौक पर रविवार बीती शाम एक साइबर कैफे में छापेमारी कर निजी आईडी पर टिकट के अवैध कारोबार का खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने साइबर कैफे से भारत के विभिन्न जगहों के लिए कांटे गये 15 टिकट भी बरामद किया है।

इस दौरान पुलिस ने साइबर कैफे संचालक और उसके पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार संचालक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के ही सतमलनपुर गांव निवासी गंगा प्रसाद नायक का पुत्र नवीन नायक और कपिलेश्वर नायक का पुत्र रामबाबू नायक के रूप में की गई है।

बताया गया है कि आरपीएफ ने यह कार्रवाई आरपीएफ के डीजीपी कंट्रोल दिल्ली की सूचना के आधार पर की है। आरपीएफ की इस कार्रवाई के बाद फर्जी टिकट के कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है ।

बताया गया है कि आरपीएफ के डीजीपी कंट्रोल रूम दिल्ली ने सूचना दी थी कि समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर चौक स्थित एक साइबर कैफे में टिकट का अवैध कारोबार हो रहा है। सूचना के आधार पर समस्तीपुर पोस्ट के इंस्पेक्टर वेद प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में आरपीएफ की पुलिस टीम ने छापेमारी की।

इस दौरान दुकान से समस्तीपुर से भारत के विभिन्न जगहों के लिए काटे गए 15 टिकट बरामद किया गया। इस दौरान पुलिस ने दुकान से लैपटॉप प्रिंटर, कंप्यूटर, स्केनर समेत अन्य सामान जप्त किया है। उधर इस मामले में समस्तीपुर आरपीएफ पोस्ट पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस ने गिरफ्तार दोनों टिकट के अवैध कारोबारी को मेडिकल जाँच के बाद जेल भेज दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

6 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

18 घंटे ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

18 घंटे ago