समस्तीपुर :- निगरानी के हत्थे चढ़े समस्तीपुर के ताजपुर थाना के दारोगा की जमानत अर्जी पर विशेष निगरानी कोर्ट मुजफ्फरपुर ने सुनवाई की। कोर्ट ने विजिलेंस से केस डायरी तलब की है। अगली सुनवाई 24 जनवरी को होगी। विजिलेंस ने दारोगा विजय शंकर को 10 हजार रुपए घूस लेते पिछले साल दिसंबर में गिरफ्तार किया था।
इसके बाद विजिलेंस ने उसे मुजफ्फरपुर कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया था। दारोगा की ओर से कोर्ट में जमानत अर्जी दायर की गई थी। ताजपुर थाना क्षेत्र में बीते साल तीन मई को मारपीट की घटना हुई थी। इसमें अमरेंद्र कुमार के पिता वैद्यनाथ राय की मौत हो गई थी। अमरेंद्र दारोगा से आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसके एवज में दारोगा विजय शंकर घूस मांग रहा था। अमरेंद्र ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की थी। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने दारोगा को घूस लेते रंगे हाथों दबोचा था।
बताया जा रहा है कि समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के चकसिकंदर गांव में एक जमीन विवाद में बैद्यनाथ राय की हत्या हुई थी। इस मामले में ताजपुर थाना में कांड संख्या 204/22 में मामला दर्ज किया गया था। इस घटना की जांच करने के लिए ताजपुर थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर विजय शंकर शाह को मामला सौंपी गई थी। आरोपी सब इंस्पेक्टर ने हत्यारा को गिरफ्तार करने के लिए मृतक के बेटे अमरेंद्र कुमार से दस हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। अमरेंद्र कुमार ने पटना निगरानी में इसके खिलाफ शिकायत की थी।
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…
ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…
ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…