Samastipur

सरायरंजन बाजार में हुए गोलीबारी मामले में अब तक FIR नहीं, SP ने कहा छापेमारी जारी है, बदमाश जल्द होंगे सलाखों के पीछे…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन बाजार में गुरुवार शाम फायरिंग मामले में किसी ने थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है। हालांकि पुलिस संदिग्ध आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बीती रात सरायरंजन थाने के अलावा अन्य थानों की पुलिस ने भी जगह जगह छापेमारी की, लेकिन कोई संदिग्ध नहीं धराया।

विदित हो कि गुुरुवार शाम करीब एक दर्जन अपराधियों ने बाजार में फायरिंग कर दहशत फैलाने के साथ जबरन सभी दुकानों को बंद करा दिया था। इसके विरोध में बाद में लोगों ने काफी देर तक सड़क जाम भी किया था।

हालांकि शुक्रवार सुबह आम दिनों की तरह ही करीब नौ बजे दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकान खोली, लेकिन वे दहशत में डूबे दिखे। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि गोलीबारी की घटना करने बाले बदमाशों को हर हाल में गिरफ्तार किया जाएगा। छापेमारी की जा रही है जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि बीती रात सरायरंजन, बंगरा, मुसरीघरारी और घटहो थाने की पुलिस ने संदिग्ध अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दर्जनों जगहों पर छापेमारी की, लेकिन कोई नहीं धराया। छापेमारी अब भी जारी है। अब देखने वाली बात होगी की कब तक सभी बदमाश गिरफ्तार होते है।

सरायरंजन मामले पर एसपी ने क्या कुछ कहा आप भी सुनें… 

घटना के दिन का वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

6 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

7 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

7 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

13 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

18 घंटे ago