समस्तीपुर :- भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में गगनभेदी नारों के साथ समस्तीपुर पहुंच गई। समस्तीपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अबू तमीम ने बेगूसराय कांग्रेस जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह से यात्रा का प्रभार ग्रहण किया। गुरुवार की दोपहर करीब 2:15 बजे बेगूसराय से समस्तीपुर जिले में पहुंचे पद यात्रा को रोसड़ा की सीमा पर समस्तीपुर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
पद यात्रा रोसड़ा प्रखंड से प्रारंभ होकर हथिया, दामोदरपुर, रोसड़ा होते हुए डाकबंगला, मुरादपुर, एरौत पहुंची जहां सभी कार्यकर्ता रात्रि विश्राम करेगी। पुनः दूसरे दिन शुक्रवार को एरौत से चलकर बाघोपुर बाजार होते हुए बन्हार, बल्लीपुर, श्रीपुर गहरा, रहटौली, मधुरापुर, हथौड़ी कोठी से दरभंगा जिले में प्रवेश करेगी। जहां समस्तीपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दरभंगा जिलाध्यक्ष को यात्रा का प्रभार सौंपेंगे।
इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों में आस्था रखती है। सभी धर्मों को साथ लेकर चलती है और इसी को लेकर नफरत एवं घृणा की राजनीति को खत्म करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा अभियान की शुरुआत की गई है।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…