Bihar

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, पटना और दरभंगा के बाद जल्द एक और एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे प्लेन

बिहार में दरभंगा के बाद अब गोपालगंज का सबेया एयरपोर्ट चालू होने जा रहा है. केंद्र सरकार ने इस एयरपोर्ट को उड़ान योजना में शामिल किया है. यह एयरपोर्ट फिलहाल रक्षा मंत्रालय के अधीन है. एयरपोर्ट को चालू करने के लिए रक्षा मंत्रालय की टीम चार जनवरी से पहुंची है. सबेया एयरपोर्ट की जमीन की सर्वे हो रही है. गुरुवार को निरीक्षण करने पहुंचे डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों से जमीन के नक्शा को बारीकियों से देखा और एयरपोर्ट की जमीन कहां तक है, इसके बारे में अधिकारियों से पूरी जानकारी ली.

डीएम ने एयरपोर्ट की रनवे और अतिक्रमण किये गये इलाके का निरीक्षण किया. उन्होंने रनवे के पास अतिक्रमण करनेवाले लोगों को सात दिनों के अंदर खाली करने का आदेश दिया है. वहीं, एयरपोर्ट के किनारे अतिक्रमण कर पक्का मकान बनाने वाले को 30 दिनों का खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है. डीएम ने कहा कि अतिक्रमण करने वाले को प्रशासन नोटिस पहले ही दे चुका है. पुलिस डुगडुगी बजाकर लोगों से अतिक्रमण किए गये सबेया एयरपोर्ट की जमीन को खाली करने के लिए बोल चुकी है. अब निर्धारित अवधि तक एयरपोर्ट की जमीन को खाली नहीं करने पर प्रशासन बुलडोजर एक्शन शुरू करेगा.

लोकसभा में उठाया गया था सवाल

बता दें कि सबेया एयरपोर्ट को अंग्रेजों ने बनाया था. सबेया के इस एयरपोर्ट का इतिहास काफी पुराना है. अंग्रेजों ने 1868 में सबेया में 517 एकड़ में फैले इस जमीन पर हवाई अड्डे को बनाया था. चीन के नजदीक होने के कारण रक्षा के दृष्टिकोण से यह हवाई अड्डा काफी संवेदनशील था. आजादी के बाद रक्षा मंत्रालय ने इस एयरपोर्ट को ओवरटेक करने के बाद इसे विकसित करने की जगह उपेक्षित छोड़ दिया था.

वहीं, जेडीयू सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन ने इस एयरपोर्ट को चालू करने के लिए लोकसभा में कई बार मांग उठाई थी और हाल ही में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर जमीन की सर्वे के लिए रक्षा मंत्रालय की टीम भेजने की मांग की थी. सांसद की पहल पर रक्षा मंत्रालय की टीम चार जनवरी से आकर जमीन का सर्वे कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

3 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

4 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

4 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

10 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

14 घंटे ago