Samastipur

समस्तीपुर में 26 साल का रिकॉर्ड टूटा, तीसरे दिन भी नहीं खिली धूप, शीतलहर के दौरान दिन का पारा 13.7 डिग्री पर पहुंचा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर सहित उत्तर बिहार में 3 दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है शीतलहर की चपेट में पूरा उत्तर बिहार है। ठंड में पिछले 26 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अधिकतम तापमान में हुई भारी गिरावट के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आज से 26 साल पहले 1998 में अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

कृषि वैज्ञानिक अब्दुल सत्तार ने बताया कि यह स्थिति अभी दो-तीन दिनों तक जारी रह सकती है। लगातार सूरज के नहीं निकलने के कारण कनकनी बढ़ी हुई है। 4 से 6 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही पछिया हवा ने ठंड को और बढ़ा दी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 13.7 रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य तापमान से 7.7‌ डिग्री कम है। ‌ न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है। बुधवार को विजिबिलिटी करीब 30 मीटर रिकॉर्ड किया गया है।

ठंड की यही स्थिति अगले दो-तीन दिनों तक बनी रह सकती है

सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 88% व दोपहर में 82% रिकॉर्ड किया गया है। 4.3 कि०मी प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चल रही है। उधर कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ अब्दुल सत्तार ने कहा कि अभी यही स्थिति अगले 2 दिन दो-तीन दिनों तक बनी रह सकती है जिससे समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।

फसलों की देखभाल की आवश्यकता :

मौसम वैज्ञानिक ने लंबे समय तक जाड़े का असर होने के साथ ही इसके अधिक असर पड़ने की संभावना भी जताई है। इसका असर दिखने भी लगा है। दिन-प्रतिदिन तापमान में कमी आ रही है। सुबह और रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। विशेषकर उत्तर भारत में जाड़े का प्रकोप कुछ अधिक ही रहता है। इसका प्रभाव इंसानों, जानवरों के साथ ही फसलों पर भी पड़ता है। अधिक सर्दी से फसलों की उत्पादकता पर विपरीत असर पड़ता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिला कोषागार का DM ने किया निरीक्षण, वित्तीय अभिलेखों और भुगतान कार्यों की समीक्षा की

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान…

2 घंटे ago

आज 57 वर्ष का हुआ समस्तीपुर रेल मंडल, बदलते दौर के साथ विकास की नई पटरी

समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…

4 घंटे ago

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

19 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

21 घंटे ago