समस्तीपुर : बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के द्वारा रामचरित्रमानस को लेकर दिए गए विवादित बयान का मामला ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा है। शिक्षा मंत्री के विवादित बयान को लेकर समस्तीपुर में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं में रोष देखा गया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री की सदबुद्धि के लिए कचहरी परिसर स्थित हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर न्यायालय में इस विवादित बयान को लेकर मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ परिवाद दायर किया। इतना ही नहीं आक्रोशित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया।
शिक्षा मंत्री के इस विवादित बयान को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि सूबे के शिक्षा मंत्री के द्वारा शिक्षा के मंदिर में रामचरित्रमानस को लेकर जो विवादित बयान दिया गया है वह हिंदू आस्था के खिलाफ है। तुष्टिकरण की राजनीति को लेकर जिस तरह से हिंदू ग्रंथ को अपमानित करने का प्रयास किया गया है। बीजेपी इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। इसी को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा सुंदर कांड पाठ का आयोजन कर उनका पुतला दहन किया है और उनके खिलाफ परिवाद भी दायर किया गया है।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…