समस्तीपुर : पुलिस ने संध्या गस्ती के दौरान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भुट्टा चौक से अपराध की योजना बनाते दो बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक देसी पिस्टल पिस्टल और एक मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान शिवनंदनपुर गांव के विक्की कुमार के रूप में हुई है। वहीं दूसरा बदमाश रुस्तम कुमार भागीरथपुर का रहने वाला है।
गिरफ्तारी के बाद दोनों बदमाशों को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी और हथियार की बरामदगी को लेकर लगातार पुलिस के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। उसी के तहत गिरफ्तारी की गई है। हालांकि इन बदमाशों का पूर्व का कोई आपराधिक इतिहास नही मिला है।
समस्तीपुर : आगामी छठ महापर्व को लेकर यात्रियों की संभावित भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था के…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयला कुंड गांव स्थित शांति नदी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम मां काली…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र में सघन छापेमारी कर विभिन्न मामलों…
समस्तीपुर : मथुरापुर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा टोला स्थित मुस्कान नशा विमुक्ति सह पुनर्वास केंद्र…
समस्तीपुर : वैशाली के राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के वसही में 21 नवंबर को पीएम नरेंद्र…