Samastipur

समस्तीपुर में ईएमटी की मौ’त के बाद भारी विरोध: एंबुलेंस चालकों ने एंबुलेंस को सड़क पर खड़ा कर किया जाम, गये हड़ताल पर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में सड़क हादसे में एंबुलेंस 102 नंबर के ईएमटी की मौत और चालक के जख्मी होने की सूचना के बाद आक्रोशित एंबुलेंस चालकों ने सोमवार की दोपहर एंबुलेंस के साथ हॉस्पिटल गोलंबर को जाम कर दिया। साथ ही सभी लोग हड़ताल पर चले गए हैं।

जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे समस्तीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर सैकड़ों वाहन फंस गए। घटना की सूचना पर सिविल सर्जन एंबुलेंस चालकों को समझाने बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। हालांकि एंबुलेंस चालक पहले मृतक कर्मी को मुआवजा व आश्रित को नौकरी देने की मांग करते रहे। साथ ही घायल हुए कर्मी को सरकारी खर्चे पर उपचार के साथ ही परिवारिक सदस्यों को मुआवजा देने की मांग पर डटे रहें। हालांकि शाम तक जाम को खत्म करा दिया गया।

बता दें कि रविवार की रात पूसा से मरीज लेने जा रही 102 नंबर की एंबुलेंस पूसा विश्वविद्यालय के पास पेड़ से टकरा गई थी इस घटना में एंबुलेंस के ईएमटी राजन कुमार की मौत हो गई, जबकि एंबुलेंस चालक अंकित कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

एंबुलेंस चालकों का कहना है कि ईएमटी की मौत की जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग का कोई भी कर्मी हालचाल जानने परिवार के पास नहीं पहुंचा। जिससे पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित हुए एंबुलेंस चालकों ने काम बंद कर एंबुलेंस के साथ हॉस्पिटल गोलंबर को जाम कर दिया। ‌

आक्रोशित एंबुलेंस चालक मृतक को मुआवजा देने के साथ ही अनुकंपा आधार पर उनके आश्रित को नौकरी देने की मांग कर रहे थे। उधर सड़क जाम की सूचना पर नगर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी के साथ ही सिविल सर्जन डॉ एसके चौधरी, एडीएम निलेश कुमार भी मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने बुझाने में लगे रहे।

सिविल सर्जन ने कहा कि सरकारी प्रावधानों के तहत जो बन सकेगा वह करेंगे। बावजूद एंबुलेंस चालक सड़क पर डटे हुए हैं। चालकों का कहना है कि जब तक उन लोगों की मांगे मानी नहीं जाएगी वह लोग स्ट्राइक पर रहेंगे। हालांकि बाद में वरिय अधिकारियों की पहल पर जाम खत्म करा दिया गया। इस दौरान समस्तीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जाम में स्कूली बस भी फंसी रही।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

20 मिनट ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

57 मिनट ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

2 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

3 घंटे ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

3 घंटे ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

5 घंटे ago