बिहार 68वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन किए लाखों उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। बिहार लोक सेवा आयोग ने 12 फरवरी 2023 को एकल पाली में आयोजित की जाने वाली 68वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए और योग्य पाए गए उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाने की तारीख का ऐलान कर दिया है। आयोग द्वारा आज यानि सोमवार, 23 जनवरी 2023 को जारी आवश्यक सूचना के मुताबिक बीपीएससी 68वें प्रिलिम्स 2023 एडमिट कार्ड को उम्मीदवार 28 जनवरी से डाउनलोड कर सकेंगे।
बीपीएससी ने 68वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा के प्रवेश पत्र के लिए जारी सूचना में उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अपना बीपीएससी 68वें प्रिलिम्स 2023 एडमिट कार्ड निर्धारित तिथि पर जारी होने के बाद अंतिम समय का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द डाउनलोड कर लें।
बता दें कि आमतौर पर उम्मीदवार प्रवेश पत्र जारी किए जाने की तिथि से लेकर परीक्षा की तिथि के बीच कभी भी डाउनलोड करते हैं। ऐसे में कई बार अंतिम क्षणों में अत्यधिक यूजर्स के एकसाथ वेबसाइट पर विजिट करने से तकनीकी समस्या की संभावना रहती है।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी 68वीं पीटी एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए वेबसाइट की भी जानकारी सोमवार को जारी अपनी आधिकारिक सूचना में दी है। इसके अनुसार, परीक्षा के लिए आवेदन किए उम्मीदवार अपना बीपीएससी 68वां पीटी एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, bpsc.bih.nic.in और onlinebpsc.bihar.gov.in पर 28 जनवरी से एक्टिव होने वाले लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…