समस्तीपुर : जिला में कड़ाके की ठंड को देखते हुए सभी सरकारी व निजी विद्यालयों को 10 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी दिया गया है। अब पठन कार्य 11 जनवरी से शुरू होंगे। बता दें कि सरकारी एवं निजी विद्यालय को पहले 5 जनवरी फिर 7 जनवरी तक बंद किया गया था लेकिन ठंड से राहत नहीं मिलने के कारण शिक्षण कार्य अब 10 जनवरी तक स्थगित रहेंगे। सरकारी विद्यालयों में शिक्षक पहुंच कर शैक्षणिक कार्य का निष्पादन करेंगे।
जारी निर्देश के बाद जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल को इस आदेश का पालन करने को कहा गया है। आदेश में कहा गया है कि बढ़ती हुई ठंड और शीतलहर के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए स्कूल 10 जनवरी तक बंद रहेगा। दरअसल, मौसम में आए बदलाव के कारण बीते कई दिनों से कनकनी और शीतलहर बढ़ गया है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने बच्चों की सेहत को देखते हुए यह निर्णय लिया है।
समस्तीपुर जिले में लगातार पछिया हवा के कारण हार कब आने वाली ठंड पड़ रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि शनिवार दोपहर 3 घंटे के लिए धूप खिलने से लोगों ने थोड़ी सी ठंड से राहत ली लेकिन जैसे ही सूर्य की रोशनी कमजोर हुई एक बार पुनः कड़ाके की ठंड ने सभी को बेदम कर दिया। लोग एक बार पुनः घरों के अंदर दुबक गए। गत 60 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
वहीं राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 9.5 डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हालांकि बीते दो दिनों से रह रहे 11.8 डिग्री तापमान से यह थोड़ा बढ़ा है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहते हुए 6.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। इस बीच 7.9 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पछिया हवा चली। जिससे पांच दिनों के बाद दोपहर बाद तीन घंटे के लिए निकले सूर्य का तेज बेअसर ही रहा। दिनभर कनकनी बनी रही।
बताया गया कि सुबह के समय 98 व दोपहर में 82 फीसदी आर्द्रता रही। अधिकतम व न्यूनतम तापमान का अंतर लगभग दो गुणा हो गया है। आगामी दो-तीन दिन में तापमान दो-तीन डिग्री बढ़ सकता है। चार दिनों तक ठंड से राहत की नहीं है उम्मीद बताया गया कि उत्तर बिहार के जिलों में लगातार चल रहे पछिया हवा, अधिकतम तापमान में हो चुकी अत्यधिक गिरावट व न्यूनतम तापमान में शुरू हुई गिरावट से आगामी चार दिनों तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। वहीं सुबह में कोहरा भी छा सकता है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 13-16 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…
एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…
बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…
चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…