Samastipur

समस्तीपुर में आज भी ठंड का कहर जारी, बारिश की तरह गिर रही है ओस की बूंदे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में मंगलवार को भी ठंड का कहर जारी है। सुबह से ही ओस बरस रहा है। वहीं मंगलवार को भी दिनभर में एक बार भी सूरज का लोगों को दर्शन नहीं हुआ। इससे आम से लेकर खास लोगों की दिनचर्या पूरी तरह बिगड़ी रही। गरीब परिवार के लोगों को तो पेट की भूख मिटाने के लिए घर से निकलने को विवश होना पड़ा लेकिन संपन्न परिवार के बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले।

विदित हो कि जिले में नववर्ष के पहले दिन से ही लोगों को ठंड के सितम का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि नववर्ष के उत्साह में लोगों ने ठंड की परवाह नहीं की। सभी ने अपने अपने अंदाज में ही नववर्ष मनाया। लेकिन दूसरे दिन सोमवार को ठंड व कुहासे के कारण घर से निकलने के बजाय अधिकांश लोगों ने परहेज किया।

इससे बाजार में आम दिनों की अपेक्षा कम संख्या में लोग निकले। सुबह तो कुहासा के कारण सड़क पूरी तरह सन्नाटे में डूबा हुआ था। इक्के दुक्के लोग ही सड़क पर आते जाते दिख रहे थे। इसमें भी वैसे लोग अधिक थे जिन्हे ट्रेन पकड़ने स्टेशन जाना था। इसके बावजूद शहर में अब तक प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है। हालांकि आपदा विभाग ने अंचलों को मात्र तीन लाख रुपये ही अलाव के लिए दिया है। इससे कुछ ही अंचलों ने अलाव की व्यवस्था की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

3 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

4 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

16 घंटे ago