समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर: मॉल में काम करने के दौरान बढ़ी नजदीकियां, अब बच्चा होने के बाद युवक शादी से कर रहा इंकार, पुलिस कराएगी DNA टेस्ट

IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के एक माॅल में काम करने के दौरान एक 20 साल की युवती को 23 साल के युवक से प्यार हो गया। बताया गया है कि एक गांव के होने के कारण दोनों एक साथ ही बाइक से माॅल जाना-आना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ती चली गईं। शादी का वादा कर के कई बार संबंध भी बने। लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो लड़के ने उससे दूरी बनाना शुरू कर दिया।

अब लड़की का डेढ़ साल का बेटा है। उसने अब तक लड़के और उसके परिवार को मनाने की कोशिश की, लेकिन वो शादी के लिए नहीं माने। इस बीच लड़का भी शादी का वादा करता रहा। ज्यादा दिन बीत जाने के बाद पंचायत भी बुलाई गई। पंचायत ने भी शादी का फैसला सुनाया। लड़के के परिवार को ये मंजूर नहीं हुआ। इसके बाद थक हार कर लड़की ने लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

Banner 03 01

इस मामले में महिला थाने में मुसरीघरारी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने गांव के ही शशि कुमार पटेल नामक युवक को आरोपित किया है। उधर महिला थाना अध्यक्ष पुष्पलता ने बताया कि युवती के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर उसका मेडिकल जांच कराया गया है व मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में जरूरत पड़ी तो बच्चे का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।

IMG 20211012 WA0017

महिला थाने में मुसरीघरारी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने गांव के ही शशि कुमार पटेल नामक युवक पर ये आरोप लगाया है। घटना के संबंध में आपबीती सुनाते हुए पीड़ित युवती ने बताया कि वह दोनों शहर के ही एक मॉल में काम करते थे। एक गांव के होने के कारण वह युवक के बाइक से ही घर से माॅल आती-जाती थी।

1 840x760 1

इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ गई और दोनों में शारीरिक संबंध भी स्थापित हो गया। इसके बाद शशि उससे शादी कर लेने की बात कर रहा था। समय बीतता गया और उसने एक बच्चे को जन्म भी दे दिया। जिसके बाद से शशि शादी नहीं करने के कई तरह के बहाने निकालने लगा।

इस दौरान उसने डेढ़ वर्ष पूर्व एक पुत्र को भी जन्म दिया। इस दौरान गांव में मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हुई। लेकिन शशि के परिवार वाले पंचायत की बात को अनसुनी करते रहे। ‌अब जब वह पूरी तरह से शादी करने से इनकार कर दिया है तब।‌ युवती महिला थाना पहुंची है।

new file page 0001 1

महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता ने बताया कि युवती के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। चुकीं युवती के पास एक बच्चा भी है, यह बच्चा उक्त युवक का है इसको लेकर पहले डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। डीएनए टेस्ट में बच्चा के युवक के होने की पुष्टि होती है तो युवक की गिरफ्तारी होगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में दलित उत्पीड़न एक्ट भी लगाया गया है जो कि युवती दलित वर्ग से आती है।

JPCS3 01

IMG 20221203 WA0074 01

Samastipur News Page Design 1 scaled

1080 x 608

IMG 20221203 WA0079 01

Post 183

20201015 075150