Samastipur

समस्तीपुर में किडजी प्री स्कूल के द्वितीय शाखा का हुआ उद्घाटन, MLC ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के कृष्णापुरी मोहल्ला काशीपुर में किडजी प्री स्कूल के द्वितीय शाखा का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य तरुण कुमार के द्वारा किया गया। उन्होंने स्कूल के निदेशक मृणाल सिंह को शुभकामना देते हुए कहा कि किड्जी पूरे एशिया का सबसे बड़ा ब्रांड है। ऐसे में संस्थान का समस्तीपुर में दूसरा शाखा खुलना अभिभावक एवं बच्चों को शिक्षा जगत में सपनों को साकार करने में काफी मददगार साबित होगी।

उद्घाटन समारोह के दौरान निदेशक मृणाल सिंह ने कहा कि स्कूल में बच्चों के बेहतर शिक्षा और उनमें व्यक्तित्व विकास के लिए काम किया जाएगा। कीडजी प्री स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास, स्पीक ओपन, डॉल हाउस, मोंटेसिरी टूल्स, जिम एरिया सहित बच्चों के खेलने के लिए खिलौने, झूले, साइकिलिंग सहित अन्य कई प्रकार की सुविधाएं हैं। स्कूल खोलने का मुख्य उद्देश्य यह है कि छोटे बच्चों को खेलने के साथ-साथ अच्छी शिक्षा मिले जिससे उसका भविष्य उज्ज्वल हो। स्कूल में बच्चों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।

मौके पर राम सुमिरन सिंह, डॉ. विनय, प्रो. एनएन पांडेय, प्रो. विरेन्द्र सिंह, सीबी सिंह, पंकज ज्योति, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. चंद्रमणि, डॉ. सुशांत कुमार, डॉ. अमित गौरव, डॉ. आभाष, डॉ. ब्रजेश, धर्मांश रंजन, अनिरुद्ध प्रताप सिंह, गिरिश यादव समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

6 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

9 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

10 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

10 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

10 घंटे ago