Bihar

आरोपी को पकड़ने गई पटना पुलिस ने लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, महिला के कपड़े तक फटे

पटना सिटी के बाईपास थाने की पुलिस ने महिलाओं और बच्चों तक को नहीं छोड़ा। उनको दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पुलिस एक आरोपी को पकड़ने गई थी, इसी दौरान लोग विरोध करने लगे। पुलिस का कहना है कि लोगों ने पथराव किया था। पुलिस की पिटाई में महिलाएं और बच्चे घायल हो गए।

विरोध में लोगों ने पटना बाईपास सड़क पर आग जलाकर जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बाईपास थाने के पुलिस पर दुकानदारों से अवैध रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।

बाईपास थाने की पुलिस ने बताया कि एक चाय दुकान पर अपराधियों का जमावड़ा लगा रहता है। जब वह एक नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वहां पहुंचे तो लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।

चाय दुकानदार पिंटू को गिरफ्तार करने गई थी पुलिस

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व पुलिस पर हमला के मामले में बाईपास थाना की पुलिस मथनी तल मोहल्ले में एक चाय दुकानदार पिंटू को गिरफ्तार करने गई थी। पुलिस ने आरोप लगाया कि जब वह पिंटू को गिरफ्तार करने गई तो वहां के आसपास के दुकानदार और पिंटू के परिवार एक होकर पुलिस से उलझ गए और पथराव शुरू कर दिया।

सड़क के बीच आगलगी कर पुलिस का विरोध

इसकी सूचना मिलते ही बाईपास थाना के पदाधिकारी अमित कुमार भारी दलबल के साथ मथनी तल मोहल्ला पहुंचे और लोगों को खदेड़ दिया। इस बीच पुलिस ने विरोध कर रहे आम लोगों सहित महिलाओं और बच्चों को खदेड़-खदेड़ कर पीटा।

इस घटना में कई महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद विरोध में मथनी तल मोहल्ले के लोग एकत्रित होकर बाइपास थाने का घेराव करने लगे। लोगों ने सड़क के बीच आग जलाकर पुलिस का विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

चाय दुकानदार और उसकी मां को गिरफ्तार कर ले गई पुलिस

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस वाले मथनी तल गांव के आसपास लोगों से अवैध रूप से पैसे की वसूली करने पहुंचते हैं। जब हम लोग इसका विरोध करते हैं तो पुलिस बिना कुछ सोचे समझे केस में फंसाने और मारपीट करना शुरू कर देती है। इसी के परिणाम स्वरूप मंगलवार की रात लोगों ने बाईपास थाने की पुलिस का विरोध कर दिया।

पुलिस का विरोध होते देख पुलिस वाले उग्र हो गए और लोगों की जमकर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने चाय दुकानदार पिंटू कुमार एवं उसकी मां को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

बाईपास थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि वह एक नामजद युवक को पकड़ने गए थे। तभी वहां के कुछ लोगों ने उनके पदाधिकारी बृज नंदन गुप्ता के साथ मारपीट किया। घटना के बाद पूरे इलाके में घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्थानीय लोग बाईपास थाने के अफसरों को हटाने की मांग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

12 घंटे ago