Samastipur

समस्तीपुर की बेटी को PM मोदी ने दिया आवास पर आने का न्योता, दिल्ली में गणतंत्र दिवस के परेड में भी होगी शामिल

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर की अदिति उन सौभाग्यशाली छात्राओं में शामिल हैं, जिसे 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने का अवसर मिला। अदिति का चयन देशभर में आयोजित प्रतियोगिता के आधार पर हुआ था। 80 सदस्यीय टीम में 35 लड़कियां और 45 लड़के शामिल हैं। सोमवार को वह सेंट्रल हॉल भी गईं। वहां प्रधानमंत्री के साथ खींची गई तस्वीर को सार्वजनिक भी किया। उनकी इस उपलब्धि पर गांव के लोग फूले नहीं समा रहे हैं।

गंगटोक सेंट्रल स्कूल में पढ़ती है अदिति

कल्याणपुर के भगवानपुर गांव के गोरीना टोला निवासी मुकेश राय की पुत्री अदिति राय फिलहाल अपने पिता के साथ गंगटोक में रहती है। वह सेंट्रल स्कूल में नवमीं कक्षा की छात्रा है। पिता बीएसएनएल में कार्यरत हैं।

बिटिया की सफलता पर गांव में खुशियां

मुकेश राय की पुत्री को संसद भवन में सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर भाग लेने की सूचना पर पूरे गांव में खुशी का माहौल देखा गया। बिटिया के नाना अवकाश प्राप्त पुलिस पदाधिकारी रामाशीष राय, छोटू राय, उपप्रमुख दीपक कुमार, प्रखंड प्रमुख कृष्णा देवी आदि ने गांव की बेटी की इस उपलब्धि पर हर्ष जताया है।

जिला और राज्य स्तर पर चयनित हुई थी अदिति

चयन दिशा पोर्टल और माइ गोव वेबसाइट में क्विज, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में चयनित होने के बाद अदिति नेताजी की जयंती पर सेंट्रल हाल में उनके प्रति सम्मान-आदर व्यक्त करने का अवसर मिला है।

दिल्ली में गणतंत्र दिवस के परेड में होंगी शामिल 

सेंट्रल हाल में मुख्य आयोजन के अतिरिक्त इन बच्चों को संसद को भी अंदर से देखने का मौका मिलेगा। इसके बाद लंच होगा, जिसका मुख्य आकर्षक मोटा अनाज होगा। उनके लिए यह दिन वाकई यादगार रहने वाला है, क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री ने अपने आवास पर भी आमंत्रित किया है। 24 जनवरी को वे जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक महोत्सव में भाग लेंगे। इसके बाद 25 जनवरी को उन्हें कर्तव्य पथ, नेशनल वार मेमोरियल, राजघाट, प्रधानमंत्री संग्रहालय जाने का अवसर मिलेगा। आखिर में अदिति अन्य 80 बच्चों के साथ 26 जनवरी को को गणतंत्र दिवस परेड के साक्षी बनेंगी।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

3 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

3 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

14 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

18 घंटे ago