Samastipur

खानपुर प्रखंड कार्यालय में जमकर तोड़फोड़; कागजात, कम्प्यूटर, प्रिंटर व फर्नीचर किया क्षतिग्रस्त, जानें क्या है मामला…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/खानपुर :- जाति आधारित जनगणना के प्रथम चरण का कल अंतिम दिन था। जाति आधारित गणना के अंतिम दिन समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड कार्यालय में कर्मियों द्वारा सभी प्रकार के कागजात लिए जा रहे थे। इसी क्रम में मोहम्मद शाहनवाज नाम का पर्यवेक्षक अपने क्षेत्र का कागजात जमा करने प्रखंड कार्यालय पहुँचा। जहां जमा करने के क्रम में एक कर्मी ने त्रुटि सुधार करने की बात कही।

इसी बात को लेकर प्रखंड कार्यालय कर्मी और पर्यवेक्षक के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी बीच पर्यवेक्षक मोहम्मद शाहनवाज़ आग बबूला हो गये और अपने अन्य सहयोगियों के साथ उपस्थित कर्मी को मार-पीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया और कार्यालय में रखे कम्प्यूटर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। कार्यालय में तोड़फोड़ की सूचना वहां के कर्मियों के द्वारा पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पर्यवेक्षक मोहम्मद शाहनवाज एवं एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

28 मिनट ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

33 मिनट ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

1 घंटा ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

5 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

9 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

10 घंटे ago