Bihar

सुधाकर सिंह पर RJD की नोटिस भी बेअसर, कहा- CM छोटे कद के नेता, उनको बस सत्ता से मतलब

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बयान बाजी करके मंत्री पद गंवा चुके सुधाकर सिंह के तेवर काम नहीं हो रहे हैं। इसे लेकर सुधाकर सिंह अपनी ही पार्टी आरजेडी के कोप भाजन बन चुके हैं। पार्टी ने उन्हें नोटिस थमा कर 15 दिनों में जवाब मांगा है। लगता है कि सुधाकर सिंह पर पार्टी की नोटिस का कोई असर नहीं है। एक बार फिर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है।

आरा के शाहाबाद में शौर्य दिवस के कार्यक्रम में भाषण देते हुए सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार को छोटे कद वाला नेता बताया। उन्होंने कहा कि पिछले दरवाजे से राजनीति करने वाले, विधान परिषद के रास्ते सत्ता में पहुंचे छोटे कद वाले लोग सरकार के प्रमुख पद पर बैठे हैं। उनका कद इतना छोटा है कि बिहार के विकास के लिए विशेष राज्य का नारा लगाकर केंद्र सरकार के आगे भीख मांगते हैं और दलबदल करते रहते हैं।

चार बार कुर्सी छोड़ा-पकड़ा

सुधाकर सिंह ने याद दिलाया कि 17 सालों में उन्होंने चार बार कुर्सी छोड़ दी और फिर से  कुर्सी को पकड़ लिया।  इन 17 सालों में 4 बार गठबंधन बदले लेकिन सीएम पद पर काबिज व्यक्ति वही रहा।  गठबंधन तो बदलते रहे लेकिन बिहार की तकदीर नहीं बदली। पूर्व कृषि मंत्री ने साफ किया कि गठबंधन के मुखिया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महागठबंधन के बड़े साथी दल राजद के किसी भी विचार, सिद्धांत या नीति से सहमति नहीं है। उनका एकमात्र मकसद है कि सत्ता उनके हाथ में रहना चाहिए।

बिहार को बर्बाद किया

शनिवार को आरा के शाहाबाद किसान मोर्चा द्वारा शौर्य दिवस का आयोजन किया गया था। सुधाकर सिंह इसमें बतौर अतिथ बुलाए गए है। सभा में बोलते हुए. उन्होंने कहा कि पिछले 17 सालों में बिहार को बर्बाद किया गया। देश दुनिया में बहुत कुछ बदल गया लेकिन नहीं बदली तो सिर्फ बिहार की तकदीर। इस व्यक्ति ने सत्ता में बैठकर किसानों को बर्बाद कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

12 मिनट ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

26 मिनट ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

47 मिनट ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

2 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

11 घंटे ago