समस्तीपुर जिले के सीमावर्ती इलाका मुजफ्फरपुर जिले के सकरा में एक जमीन कारोबारी की पत्नी के बर्थडे में ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग की गई। मामला मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रुपनपट्टी स्थित एक होटल की है। जहां कई राउंड फायरिंग की गई। इस दौरान गोलीबारी से पूरा इलाका थर्रा गया। वहीं मौके से पुलिस ने दो राइफल समेत कई गोलियां बरामद की हैं।
बताया जा रहा है की समस्तीपुर के एक जमीन कारोबारी की पत्नी का जन्मदिन था। इसको लेकर होटल में चारपहिए वाहन से कुछ लोग पहुंचे थे। होटल में पार्टी का आयोजन किया गया था। इस जन्मदिन पार्टी में खाना के साथ जमकर लोगों ने शराब की जाम छलकाईं। इसके बाद संगीत की धुन पर युवकों ने डांस के साथ कई राउंड फायरिंग की। एक के बाद एक गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
स्थानीय लोगों को लगा कि कोई अप्रिय घटना हो गई, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सकरा थाना पुलिस के कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर होटल में रुके लोग भागने लगे। पुलिस ने सभी आरोपियों को मौके से दबोच लिया। इस सब में समस्तीपुर जिले का एक जिला परिषद सदस्य भी शामिल बताया गया है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। मौके से पुलिस को राइफल और गोली मिली हैं।
पुलिस का कहना है कि पकड़े गए सभी 11 लोगों को थाने पर लाया गया है। आरोपियों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर शराब पीने की पुष्टि होगी। स्थानीय पुलिस का बताना है की एक होटल में शराब पार्टी व हर्ष फायरिंग हुई है। 11 लोगो को गिरफ्तार किया गया है। जब्त राइफल के कागजात की मांग की गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ में जुट गई है, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : आइसा जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सोमवार को शहर के माल गोदाम चौक…
समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक से छह नवंबर तक राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19…
समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान एक प्रधान शिक्षक पर बाइक…
CCTV का डीवीआर भी उखाड़ ले गये अपराधी, घटनास्थल पर पहुंचे सदर एसडीपीओ-1 समस्तीपुर :…
समस्तीपुर : ताजपुर के एक बड़े कारोबारी के यहां डकैती की योजना बना रहे अपराधियों…