Bihar

बिहार में दिल्ली जैसा कांडः टक्कर के बाद कार के बोनट पर अटके बुजुर्ग को 8 किमी घसीटा, फिर रौंदते हुए फरार

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में दिल्ली के कंझावाला कांड जैसा मामला सामने आया है. यहां पर चालक ने एक बुजुर्ग साइकिल सवार को अपनी कार से करीब आठ किमी तक घसीटा, जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, कोटवा थाना क्षेत्र में एनएच 27 पर शुक्रवार को यह घटना पेश आई है. चालक ने पहले साइकिल सवार को टक्कर मारी और टक्कर लगने के बाद यह शख्स कार के बोनट में फंस गया. कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और उसे आठ किलोमीटर दूर तक ले गया. उसके बाद कार चालक ने एकाएक ब्रेक मारकर बुजुर्ग को बोनट से गिरा दिया और फिर रौंदकर उनकी जान ले ली. घटना के बाद आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया.

वहीं, मृत बुजुर्ग की पहचान कोटवा थाना क्षेत्र के बंगरा गांव के रहने वाले 70 वर्षीय शंकर चौधुर के रुप में हुई है. हालांकि, पिपराकोठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार को जब्त कर लिया, लेकिन ड्राइवर और कार में सवार अन्य लोग फरार हैं.

बुजुर्ग को रौंदा, हो गई मौत

बताया जाता है कि साइकिल सवार शंकर चौधुर बंगरा चौक के पास एनएच 27 पार कर रहे थे. उसी दौरान गोपालगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने शंकर चौधुर के साइकिल में टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद शंकर चौधुर उछल कर कार की बोनट पर आ गए और उससे चिपक कर उन्होंने वाइपर पकड़ लिया. वह चिल्ला- चिल्लाकर कार रोकने की गुहार लगाते रहे. सड़क किनारे खड़े जिन लोगों ने इसे देखा, वह भी आवाज लगाकर गाड़ी रोकने के लिए चिल्लाते रहे.

लोगों ने किया पीछा

कुछ लोगों ने कार का पीछा करना किया, लेकिन कार चालक उसी तेज गति में कार चलाता रहा. लोगों को पीछा करता देख चालक ने कोटवा के कदम चौक के पास अचानक ब्रेक मारा तो शंकर चौधुर आगे की ओर गिर गए. फिर कार चालक बुजुर्ग को रौंदते हुए फरार हो गया. इस दौरान घटनास्थल पर हीं उनकी मौत हो गई.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

6 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

8 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

8 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

12 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

12 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

15 घंटे ago