Samastipur

समस्तीपुर शहर के काशीपुर में शराब के नशे में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीपुर चौक पर मंगलवार की रात शराब के नशे में हंगामा मचा रहे एक युवक को नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद थाने से लेकर सदर अस्पताल तक युवक ने खूब हंगामा मचाया। इस दौरान सदर अस्पताल में वीडियो बना रहे एक निजी पोर्टल पत्रकार के साथ भी कहासुनी की। पुलिस हिरासत में लिया गया युवक शहर के काशीपुर वार्ड संख्या-32 मोहल्ला निवासी पशुपति दास का पुत्र अनुपम कुमार बताया गया है।

बताया गया है कि देर रात नगर पुलिस को सूचना मिली कि शहर के काशीपुर हनुमान मंदिर के पास एक युवक शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा है। वह आने-जाने वाले राहगीरों के साथ भी बदतमीजी कर रहा है। सूचना पर नगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर युवक को हिरासत में ले लिया। इस दौरान चौक पर भी वह पुलिस टीम पर कई तरह के आरोप लगाता रहा। बाद में जब उसे नगर थाना लाया गया और वहां से सदर अस्पताल भेजा गया वहां तक वह युवक खूब हंगामा मचाता रहा।

सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान युवक के शरीर में 200 फीसदी अल्कोहल की मात्रा पाई गई है। नगर थाना अध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि युवक पर मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है ताकि आखिर युवक को शराब कहां से मिली। ताकि शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी की जा सके। गौरतलब है कि शराबबंदी कानून लागू रहने के बावजूद भी रोजाना शराब के नशे में हंगामा कर रहे लोगों की गिरफ्तारी हो रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

4 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

4 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

5 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

14 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

14 घंटे ago