Bihar

नीतीश कुमार के नेतृत्व में तेजी हुई औद्योगिक विकास की रफ्तार, इन पांच जिलों में बेहतर हुई अर्थव्यवस्था

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

उद्योग विभाग ने मंगलवार को औद्योगिक विकास की रेटिंग जारी की है. इसमें टॉप फाइव में नालंदा,शेखपुरा, मुंगेर, समतस्तीपुर,लखीसराय और शिवहर आये हैं. रैंकिंग में पहले स्थान पर नालंदा रहा है. रेटिंग में सबसे अंतिम स्थान पर मधेपुरा रहा. दिसंबर माह की रेटिंग जारी करने से पहले उद्योग विभाग के सभी जिलों से आये महाप्रबंधकों के साथ विभाग के प्रधान सचिव संदीप पौंड्रिक ने मीटिंग की.

उद्योग विभाग के निदेशक पंकज दीक्षित और विशेष सचिव दिलीप कुमार भी मौजूद रहे. रेटिंग विभागीय की समीक्षा बैठक के बाद जारी की गयी. विभाग की तरफ से जारी आधिकारिक रेटिंग रिपोर्ट के मुताबिक टॉप फाइव में नालंदा को 100 अंकों में 59, शेखपुरा को 58, मुंगेर को 55, समस्तीपुर को 55 और लखीसराय और शिवहर को संयुक्त रूप से 54 अंक मिले.

प्रगति के मूल्यांकन के आधार पर हुई रेटिंग

शिक्षा विभाग ने उद्योग विभाग से जुड़ी करीब पांच विशेष योजनाओं में प्रगति के आधार पर जिलों के बीच 100 नंबर की प्रतिस्पर्धा तय की है. प्रगति के मूल्यांकन के आधार पर रेटिंग की गयी है. रेटिंग में अंतिम पांच स्थान पाने वाले जिले जमुई, गया, सीतामढ़ी, कैमूर और मधेपुरा है. इन जिलों को क्रमश: 34, 33़ 38, 32.86 , 32 और 27 अंक दिये गये हैं. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक यह रेटिंग पांच प्रमुख योजनाओं में जिलों के प्रदर्शन से आंकी जाती है. यह दूसरी बार रैंक जारी की गयी है.

नवंबर महीने से शुरू हुई रैंकिंग

इस तरह की रैंकिंग नवंबर माह से शुरू की गयी है. यह पांच योजनाएं प्राइम मिनिस्टर्स इम्पलॉयमेंट जनरेशन प्रोगाम (PMEGP), पीएम फार्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग एंटरप्राइजेज स्कीम (पीएम एफएमइ स्कीम ), मुख्यमंत्री उद्यमी योजना (एमएमयूवाय) , मिनिस्ट्री ऑफ माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज (एमएसएमइ) हैं. इसके अलावा इस रेटिंग में विभागीय बैठकों में उपस्थिती को भी शामिल किया गया है. विभाग के प्रधान सचिव संदीप पौंड्रिक के मुताबिक इस तरह की रैंकिग से जिलों के बीच सकारात्मक प्रतिस्पर्धा होगी. इससे योजनाओं में गति आयेगी.

योजना का नाम – पहला स्थान पाने वाला जिला और उसके अंक
  • पीएमइजीपी- सीवान (19.31)
  • पीएमएफएमइ- नालंदा (20.11)
  • एमएमयूवाय- लखीसराय (14.78)
  • एमएसएमइ- पटना (6.86)
  • स्टार्ट अप – मधुबनी (9)

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

2 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

2 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

3 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

12 घंटे ago