Samastipur

कल्याणपुर लायंस ने के डी इलेवन को 70 रनों से किया धराशायी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय [रूपक कौशल] :- बाजार समिति क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रहे राम लखन महतो मेमोरियल क्रिकेट कप टूर्नामेंट सीजन 2 का पाँचवा मैच के डी इलेवन एवं कल्याणपुर लायन के बीच न्यू सब्जी मंडी बाजार समिति मैदान में खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर कल्याणपुर के कैप्टन संतोष ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर के मैच में 19.5 ओवर में ऑल आउट होकर 196 रन का स्कोर पूर्ण किया।

टीम की ओर से महेश ने 38, सब्बीर ने 36, संतोष ने 24 एवं अमर्त्य ने 21 रन बनाये। जबकि गेंदबाजी में शीत और बसंत ने 3-3, रामपाल 2, एवं अशोक एवं सद्दाम ने 1-1 विकेट लिए। जवाब में उतरी के डी इलेवन के टीम 17.5 ओवर में 126 रन के स्कोर पर पूरी टीम ऑल आउट हो गयी। इस प्रकार कल्याण लायंस ने इस मैच को 70 रन से जीत लिया।

के डी के तरफ से अनोखे ने 28, बसंत ने 16, रामपाल ने 13, शीत ने 11 रन बनाए। जबकि अनिल और मनोरंजन ने 3-3 विकेट, गुल्लू ने 2 एवं संतोष और शिवम ने 1-1 विकेट हासिल किया। आज के मैन ऑफ द मैच के खिलाड़ी कल्याणपुर के अनिल घोषित किये गए। जिसे आज के अतिथि शील बाबू राय ने ट्रॉफी प्रदान किया।

वहीं इस मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राम उद्देश्य राय एवं राजेश कुमार राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कराया। इस मैच में एम्पायर के रूप में रूपक कुमार ऋषभ एवं रोशन कुमार ने अपना योगदान दिया।

वहीं स्कोरिंग का कार्य नीतीश कुमार रॉय एवं समीर कुमार रोशन ने एवं कॉमेंट्री का कार्य शशि कुमार और मोहम्मद राजन ने किया। मैच के दौरान टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष विनय कुमार, बाजार समिति क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद चाँद, नवनीत कुमार, नीतीश कुमार, अविनाश सोनी, पुरुषोत्तम भारद्वाज, अंकित, रॉकी एवं बहुत सारे क्रिकेट प्रेमी दर्शक मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

9 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

10 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

10 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

12 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

12 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

15 घंटे ago