समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला क्रिकेट लीग का शुभारंभ समस्तीपुर इन्द्रा रेलवे स्टेडियम में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक सह मंडल खेल पदाधिकारी राहुल राज के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप मे सहायक मंडल अभियंता सह मंडल सहायक खेल पदाधिकारी मनिकांत कुमार एवं जिला परिषद सदस्य ठाकुर उदयशंकर एवं जिला क्रिकेट संघ समस्तीपुर के प्रवीण कुमार उपस्थित हुए।
आज का मैच पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर बनाम शुभाष क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। जिसमें समस्तीपुर रेल टाॅस जीतकर क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। समाचार लिखे जाने तक खेल जारी था। मैच में निर्णायक के रूप में बीसीसीआई के अंपायर तरविनदर सिंह (काके दा) एवं पुरूजवल कुमार है।
इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ब्रजेश झा, उपाध्याय रूपेश कुमार झा, सचिव अनिल कुमार, संयुक्त सचिव अभिनव कुमार, कोषाध्यक्ष परमेश्वर कुमार, क्लब प्रतिनिधि चंदन कुमार नंदन, पूर्व कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, वरिष्ठ खिलाड़ी अशोक पाहुजा, पंकज कुमार, अरशद उलहक खां समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…
समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…
बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…
समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…