Samastipur

बिहार संपर्क समेत दो ट्रेनों का पेंटो टूटा, 6 घंटा से समस्तीपुर-दरभंगा रेल खंड पर परिचालन ठप

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर शनिवार को दो अलग-अलग ट्रेनों का पेंटो टूट जाने के कारण इस खंड पर पिछले 5-6 घंटा से ट्रेनों का परिचालन ठप है। बिजली सेवा ठप रहने के कारण कुछ ट्रेनों को डीजल इंजन लगाकर निकाला गया है। घटना की सूचना के बाद रेलवे के बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य में जुट गए हैं। इस घटना के कारण बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के अलावा जानकी एक्सप्रेस, पवन एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें घंटों लेट है।

बताया गया है कि समस्तीपुर-दरभंगा रेल खंड के हायाघाट थलवारा के बीच सुबह मनिहारी से जयनगर जा रही जानकी एक्सप्रेस के इंजन का पेंटो टूट गया था। उक्त पेंटो को ठीक किए जाने के बाद परिचालन सेवा शुरू की गई। जिसके बाद 12565 दरभंगा नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस आ रही थी तो पुनः रामभद्रपुर स्टेशन के यार्ड में ट्रेन के इंजन का पेंटो टूट गया । जिससे ट्रेन वहीं पर रुक गई।

इस खंड पर कुछ ही घंटे के अंदर दो-दो ट्रेनों का पेंटो टूटे जाने से रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर बिजली विभाग के अधिकारी के साथ एडीआरएम जेके सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने बचाव व राहत कार्य शुरू किया। कुछ ट्रेन को डीजल इंजन से जोड़कर समस्तीपुर लाया गया।

मामले की गंभीरता को देख इस रूट की बिजली लाइन काटी गई और पुनः चेकिंग अभियान शुरू किया गया। जिस कारण इस खंड पर पिछले 6 घंटा से ट्रेनों का परिचालन रद्द है। कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों को डीजल इंजन लगाकर चलाया गया है। उधर डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि बिजली वायर में खराबी आने के कारण यह परेशानी हो रही है। जिस कारण पूरे वायर की चेकिंग की जा रही है। मामला गंभीर है इसलिए इस मामले में जांच का भी आदेश दिया गया है। इस घटना के कारण कई ट्रेनें लेट हुई है रेलवे के अधिकारों वस्तु स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

2 घंटे ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

3 घंटे ago

यह कैसा जुनून! चलती ट्रेन में रील्स बना रही छात्रा गंगा नदी में गिरी; नाविकों ने फिर ऐसे बचाई लड़की की जान

चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…

9 घंटे ago

युवक ने स्कूल से घर लौट रही दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा से समस्तीपुर लाया, लोगों की सतर्कता से सकुशल मिलीं

समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…

20 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को ठोकर मारकर बाइक सवार फरार, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौ’त

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…

20 घंटे ago