Samastipur

रणवीर इलेवन 42 रनों से कल्याणपुर लायंस को हराकर पहुँची फाइनल में

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय [रूपक कौशल] :- बाजार समिति क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रहे राम लखन महतो मेमोरियल क्रिकेट कप टूर्नामेंट सीजन 2 का दूसरा सेमीफाइनल रणवीर इलेवन शंकर चौक और कल्याणपुर लायंस के बीच खेला गया। इस मैच में टॉस रणवीर इलेवन ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर खेलते हूए 7 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाये।

टीम के हेमंत ने सर्वाधिक 61 रन, राजा डेंजर ने 36 रन, राजू ने 28 रन बनाये। वहीं गेंदबाजी में शिवम ने 3 विकेट, अनिल ने 2 विकेट एवं मनोरंजन और सुदामा ने 1-1 विकेट लिए। जवाब में उतरी कल्याणपुर लायंस ने 20 ओवर की समाप्ति तक 8 विकेट खोकर 122 रन ही स्कोर कर सकी। इस प्रकार रणवीर इलेवन ने 42 रनों से इस मैच को जीतकर फाइनल में प्रवेश कर गई।

कल्याणपुर के शिवम ने 25 रन, साबिर ने 24 रन, रामा ने 22 रन, सनाहुल ने 14 रन बनाये। इनके विपरीत बॉलिंग करते हुए प्रकाश ने 3 विकेट, नियाज़ ने 2 विकेट, नज़ारे, इरशाद और राजा डेंजर ने 1-1 विकेट लिए। इस मैच के मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के हेमंत घोषित किये गए, जिहोने नाबाद 32 गेंदों पर 61 रन बनाये।

इससे पूर्व मैच का शुभारंभ विजय कुमार राय उर्फ पहलवान जी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हूए किया। मैच के दौरान निर्णायक की भूमिका मो. नफिश एवं पंकज कुमार ने निभाया। जबकि स्कोरिंग का कार्य रूपक कुमार ऋषभ एवं समीर कुमार रोशन ने किया। कॉमेंट्री मोहम्मद राजन एवं शशि सिंह ने किया। मौके पर शम्भू रजक, चंद्र ज्योति, सुभाष कुमार, नवनीत कुमार, विनय कुमार, मोहम्मद चाँद, नीतीश कुमार, अंकित, शशि राज, रॉकी सहित बहुत सारे क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

4 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

15 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

15 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

15 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago