Samastipur

समस्तीपुर: डाकेजनी व लूट मामले का कुख्यात सूरज कुमार उर्फ सेठवा लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिला के साथ-साथ बिहार के दर्जनों अन्य जिलों में डाकेजानी व लूटपाट मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश को दलसिंहसराय की पुलिस ने लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। दलसिंहसराय थाने पर शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि लूट और डकैती कांड के समकालीन अभियान के दौरान लूट कांड के अभियुक्त दलसिंहसराय शहर के गुदरी रोड चकलोकमान निवासी कैलाश ठाकुर के पुत्र सुरज कुमार उर्फ सेठवा को उसके घर से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है।

उसके पास से लोडेड देशी पिस्टल की बरामदगी की गई है। उन्होंने ने बताया कि सूरज कुमार पर दलसिंहसराय थाना सहित जिले के अन्य थानों में लूट और डाकेजानी का मामला दर्ज है। वह पिछले कई महीनो से फरार चल रहा है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुअनि राजकिशोर सिंह, जवाहरलाल राम, सअनि रंजीत सिंह शस्त्रबल के सहयोग से सूरज की गिरफ्तारी की गई है।

सुरज कुमार उर्फ सेठवा का अपराधिक इतिहास :

01. द.सराय थाना कांड सं.-27/23, दिनांक-13.01.2023, धारा-25 (1-बी) ए / 26 शस्त्र अधिनियम ।

02. द.सराय थाना कांड सं.-230/22, दिनांक 01.07.202, धारा-392 भादवि।

03. द.सराय थाना कांड सं.-011/20 दिनांक-12.01.2020 धारा-395/397 भादवि।

04.द.सराय थाना कांड सं.-427/16 दिनांक-22.12.2016 धारा-461/379 भादवि।

05. द.सराय थाना कांड सं.-412/16, दिनांक-02.12.2016 धारा-461/379 भादवि।

06. द.सराय थाना कांड सं.-410/16, दिनांक 02.12.2016 धारा-461/379 भादवि।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

40 मिनट ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

2 घंटे ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

4 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

4 घंटे ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

5 घंटे ago