बिहार के पूर्व डीजीपी एसके सिंघल को सरकार ने नई जिम्मेवारी सौंपी है। भारतीय पुलिस सेवा के 1988 बैच के अधिकारी संजीव कुमार सिंघल को सरकार ने केंद्रीय चयन पर्षद, बिहार का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। बिहार सरकार ने तीन वर्षों के लिए एस के सिंघल को केंद्रीय चयन पर्षद, बिहार का अध्यक्ष नियुक्त किया है। बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
दरअसल, केंद्रीय चयन पर्षद, बिहार के अध्यक्ष के एस द्विवेदी का कार्यकाल आने वाले 20 जनवरी को पूरा हो रहा है। के एस द्विवेदी का कार्यकाल खत्म होने के बाद पूर्व डीजीपी एसके सिंघल केंद्रीय चयन पर्षद, बिहार के अध्यक्ष की कुर्सी संभालेंगे। केंद्रीय चयन पर्षद के अध्यक्ष के रूप में एसके सिंघल को सरकारी प्रावधानों के अनुसार वेतन और सारी सुविधाएं मिलती रहेंगी।
समस्तीपुर : 10 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी गोपाल गड़ाए की गिरफ्तारी के लिए…
समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…