समस्तीपुर :- गणतंत्र दिवस को लेकर समस्तीपुर रेल मंडल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। स्टेशनों के अलावे सभी प्रमुख ट्रेनों एवं रेलवे संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर RPF अधिकारियों को अलर्ट मोड में कार्य करने का आदेश दिया गया है। खास कर नेपाल से सटे स्टेशनों पर विशेष निगरानी का निर्देश दिया गया है।
यात्रियों एवं रेल संपत्तियों की सुरक्षा के मद्देनजर रेल मंडल में हाई अलर्ट कर दिया गया है। इसके तहत RPF कमांडेंट ने रेल मंडल में हाई अलर्ट करते हुए सभी RPF पोस्ट कमांडर को अलर्ट मोड में रहते हुए कार्य करने का आदेश दिया है।
कमांडेंट ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरे रेल मंडल में हाई अलर्ट किया गया है। इसके तहत सभी प्रमुख छोटे-बड़े स्टेशनों के अलावे रेलवे यार्ड, ट्रैक, पुल-पुलिया, सभी प्रमुख ट्रेनों के अलावे सवारी गाड़ियों की भी निरंतर जांच व निगरानी करने का आदेश सभी पोस्ट कमांडर को दिया गया है। ताकि यात्री एवं रेल संपत्ति की सुरक्षा में किसी भी तरह की कोई चूक नहीं हो सके। RPF कर्मी को अलर्ट कर दिया गया है, साथ ही प्रतिदिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सर्च ऑपरेशन चलाने एवं उसका प्रतिवेदन देने का आदेश भी दिया गया है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कोरबद्धा वार्ड संख्या-37 में गुप्त सूचना के आधार…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार, कालीस्थान निवासी किराना व्यवसायी रतन बरनवाल के होनहार पुत्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर शैक्षिक नवाचार और उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री (TLM)…
एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…
बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…
चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…