Bihar

बिहार: महिला सिपाही की दबंगई, सड़क पार कर रहे बुजुर्ग पर बेरहमी से बरसाए डंडे, वीडियो हुआ वायरल

बिहार के कैमूर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है. जिसने पुलिस प्रशासन पर एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है. 2 महिला पुलिसकर्मी अपना रौब दिखाने में इंसानियत भी भूल गई. एक बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई गई वो भी बस इसलिए क्योंकि उसने अपने हक की बात कर ली थी जो उन्हें बुरी लग गई. बुजुर्ग बार बार ये पूछता रहा कि मेरी गलती क्या है लेकिन वो नहीं रुकी बस लाठियां बरसाती रही थी . जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

महिला पुलिस कर्मियों ने बुजुर्ग के उम्र का भी नहीं रखा ख्याल  

मामला कैमूर जिले के भभुआ शहर का है. जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति पर दो महिला पुलिस कर्मियों द्वारा ताबड़तोड़ लाठियों से हमला किया गया . बुजुर्ग व्यक्ति बार-बार ये पूछा जा रहा है कि मेरी गलती क्या है उसके बाद भी 2 महिला पुलिसकर्मी बुजुर्ग पर दनादन लाठियां चटकाते रहती हैं. महिला पुलिस कर्मी द्वारा बुजुर्ग के उम्र का भी ख्याल नहीं रखा गया. वायरल वीडियो भभुआ शहर के मंडल कारा के पास का बताया जा रहा जो की अब तेजी से वायरल हो रहा है.

सड़क पार कर रहा था बुजुर्ग 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बुजुर्ग किसी निजी विद्यालय का शिक्षक है जो विद्यालय में पढ़ा कर वापस घर लौट रहा था तभी सड़क जाम थी और उस दौरान वह सड़क को पार करने लगा. सड़क के दोनों किनारे फुटपाथ पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा होने के कारण फुटपाथ पर चलना मुश्किल था. इसके बाद महिला पुलिस कर्मियों द्वारा बुजुर्ग को बोला जाने लगा और दोनों तरफ से बहस शुरू हो गई. फिर महिला सिपाहियों ने इसे अपने आन पर ले लिया और बुजुर्ग पर दे दनादन लाठियां भांजी जाने लगी.

फिलहाल अभी तक भभुआ थाने में बुजुर्ग की तरफ से आवेदन नहीं दिया गया है. वहीं, भभुआ डीएसपी ने इस मामले में बताया कि एक वीडियो वायरल होने की बात सामने आई है जांच किया जा रहा है जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

9 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

10 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

19 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

20 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

20 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

21 घंटे ago