बिहार के छात्रों की आर्थिक मदद के लिए सरकार ने बिहार छात्र क्रेडिट कार्ड योजना की शुरूआत की है। जो बच्चे पढ़ने में रुचि रखते हैं लेकिन पारिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने की वजह से ऐसा करने में असमर्थ हैं उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना से राज्य के छात्र-छात्राओं को उनकी पढ़ाई के लिए लोन मिलेगा। योजना के तहत छात्रों को 4 लाख रुपये तक लोन मिलेगा। योजना के माध्यम से सरकार उन छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी जो आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन वित्तीय समस्याओं के कारण ऐसा करने में असमर्थ थे। इससे युवाओं को रोजगार में भी मदद मिलेगी।
आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पूरी की हो।
उसे किसी अधिकृत संस्थान में प्रवेश के लिए चुना गया गया हो।
लोन सिर्फ सामान्य कोर्स के लिए दिया जाएगा।
12 वीं कक्षा (10 वीं के बाद पॉलिटेक्निक) उत्तीर्ण करने वाले आवेदक और बिहार के आवेदन जिन्होंने झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य से भी पढ़ाई की हो, वे भी योजना के लिए पात्र हैं।
छात्रावास में रहने वाले अभ्यर्थियों के लिए राशि शिक्षण संस्थान को ट्रांसफर की जाएगी।
योजना के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।
योजना के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…
समस्तीपुर : राज्यस्तरीय अंतर प्रमंडलीय विद्यालय बालिका फुटबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सारण प्रमंडल…
समस्तीपुर : शहर के इंडियन बैंक में नकली सोने के आभूषण जमा कर लाखों रुपये…
समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…
समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…