समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर उत्तर पंचायत स्थित दैता पोखर में नए साल पर रविवार शाम एक किशोर की डूब कर मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद परिवार के सदस्यों के बीच कोहराम मच गया है। सूचना बाद लोगों ने शव की तलाश शुरू कर दी है।
लापता किशोर कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड दो जगन्नाथपुर के विपिन लाल का पुत्र आलोक कुमार लाल (17) बताया गया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि आलोक सभी परिवार बाहर में रहते हैं। नव वर्ष में अपने घर आया था और एक अन्य साथी के साथ रविवार शाम दैता पोखर पर टीलनुमा बने भीड़ पर घूमने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। वहीं इसका एक अन्य साथी इसकी जानकारी परिवार वालों को दी।
जानकारी उपरांत ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से काफी खोजबीन जारी है। लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया था। बताया जाता है कि आलोक माता पिता के इकलौते पुत्र था। जो इंटर के छात्र थे।
थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल को भेजा गया है। शव की खोजबीन की जा रही है। किशोर का कोई पता नहीं चल पाया है। पोखर काफी गहरा है। लोग रोशनी चला कर शव की तलाश में जुट गए हैं। उधर, इस घटना के बाद से गांव में नए वर्ष के उमंग का उत्साह फीका पड़ गया है। गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है।
बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…
बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के चुनाव के लिए NDA की तरफ से 3…
बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…
बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…
ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…