Samastipur

खानपुर में जेवर के दुकान से भारी मात्रा में सोने-चांदी के अलावा नगद रुपयों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े  

समस्तीपुर/खानपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डेकारी चौक स्थित सुजीत ज्वेलर्स नामक जेवर दुकान में पीछे से दीवार तोड़कर घुसे चोरों ने रविवार रात दुकान के अंदर रखा 65 हजार नगद समेत करीब 20 लाख रुपए मूल्य के गहने की चोरी कर ली। दुकानदार को घटना की की जानकारी सुबह आसपास के लोगों ने फोन कर दी। जब वह मौके पर पहुंचे तो दुकान में रखा नगदी और जेवर गायब मिला।

दुकानदार सुजीत कुमार द्वारा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में दुकानदार सुजीत ने बताया कि वह रात को अपनी दुकान बंद कर घर रामनगर रेवड़ा चला गया था। सुबह चौक के लोगों ने सूचना दी कि उनके दुकान के पीछे से दीवार टूटी हुई है। सूचना पर जब वह पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान में रखा करीब 250 ग्राम सोना के अलावा करीब 7 किलो चांदी गायब है। इसके अलावा उन्होंने दो अलग-अलग स्थानों पर 25 हजार और 40 हजार रुपये नगद भी रखा था वह भी रुपए गायब है।

उधर घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सुजीत ने बताया कि इससे पूर्व भी उनके साथ रास्ते में लूटपाट की गई थी। उस मामले में अपराधी भी पकड़े गए थे। उधर जेवर दुकान में लगातार हो रही चोरी और लूट की घटना से जेवर दुकानदार दहशत में है।

गत सप्ताह ही जिले के हसनपुर में जेवर दुकान से करीब 25 लाख रुपए के जेवरात की चोरी हुई थी। शहर के मोहनपुर रोड स्थित हीरा ज्वेलर्स से बदमाशों ने दिनदहाड़े करीब एक करोड़ के गहने की लूट कर ली थी। उक्त मामले में अब तक पुलिस को 100 फ़ीसदी सफलता नहीं मिली है। उधर सदर डीएसपी मो. शहबान हबीब फखरी ने बताया कि घटना की सूचना पर खानपुर पुलिस को मौके पर भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है मामले में जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

1 घंटा ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

12 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

12 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago