Samastipur

दलसिंहसराय में रेल पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रूप से रेलवे का ई-टिकट कारोबारी को किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय में रेल पुलिस ने सोमवार को छापेमारी करते हुए अवैध रूप से रेलवे के ई-टिकट के कारोबारी को गिरफ्तार किया है। कारोबारी की पहचान पगड़ा गांव के वार्ड संख्या तीन निवासी पारस महतो के पुत्र राज कुमार के रूप में हुई है। रेल पुलिस कारोबारी को अपने साथ अग्रेतर कारवाई के लिए बरौनी लेते चलें गए।

मामले को लेकर बताया जाता है कि समस्तीपुर में कुछ दिन पूर्व ही कई लोगों को अवैध रूप से रेलवे के ई-टिकट की कालाबजारी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया था। उसी से पूछताछ के बाद कई अन्य कारोबारी के इस अवैध धंधे में शामिल होने की जानकारी मिली थी। इसी को लेकर पगड़ा स्थित कॉमन सर्विस सेंटर में स्थानीय थाना के सहयोग से आरपीएफ की टीम ने छापेमारी कर ई-टिकट का अवैध धंधा करने वाले टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है।

इधर ई-टिकट दलाल पर आरपीएफ की कार्रवाई की सूचना मिलने के बाद अन्य कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गई। कई कारोबारी अपनी-अपनी दुकान का शटर गिराकर नौ दो ग्यारह हो गए। इस संबंध में बछवाड़ा के आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दुकान में छापेमारी की गई थी। कारोबारी पर्सनल आईडी से टिकट बुक कर रहा था। छापेमारी के दौरान देखा गया कि आईआरसीटीसी एजेंट आईडी की आड़ में अवैध रूप से रेलवे ई-टिकट का कारोबार किया जा रहा था।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

4 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

10 घंटे ago