सरायरंजन थाना क्षेत्र के निकट सरायरंजन बाजार में गुरुवार की शाम करीब साढे चार बजे एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने दहशत फैलाने को लेकर कई राउंड हवाई फायरिंग किया। फायरिंग के बाद बदमाशों ने सरायरंजन बाजार के सभी दुकानों को बंद करा दिया।
वहीं घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने सरायरंजन पुलिस के गाड़ी का सीसा तोड़ दिया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है की पुलिस ने तीन खाली खोखा बरामद किया है। जिसके बाद बाजार के व्यवसायियों भी घटना से आक्रोशित होकर सड़क पर उतर गये। और प्रशासन से दोषियों पर कार्रवाई एवं गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
घटना के संबंध में बताया जाता है की शितलपट्टी गांव निवासी चंदन कुमार राय घर झखरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान कालेज के पास सड़क पर पानी जमा था। उक्त गांव के कमलेश झा सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान बाइक पानी का छिटा इनके शरीर पर चला गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद हो गया। और देखते हीं देखते मारपीट मे तब्दील हो गया। जिसमें चंदन कुमार राय घायल हो गया। इस घटना से आक्रोशित होकर कुछ लोगों ने बाजार मे आकर गोलीबारी की और बाजार को बंद करवा दिया। इसके बाद घायल युवक के परिजन एवं ग्रामीणों ने सरायरंजन झखरा जाने वाली सड़क पर जाम कर दिया। लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। और दोषी के विरूद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल ने बताया की घटना घटित हुआ है। जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। घटना में दोषियों पर कार्रवाई होगी। संवाद प्रेषण तक सड़क जाम जारी था।
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…
समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…