समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्टेशन से यात्री की मोबाइल झपट कर और रेलवे परिसर में लगी साइकिल की चोरी कर भाग रहे चोर को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। इस दौरान चोर पास के कुएं में कूद गया जिसे लोगों ने बाहर निकाला और उसे जंजीर से बांधकर पिटाई की गई।
हालांकि आरोपी युवक अपने को बेकसूर बता रहा था। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि कुछ दिन पहले ही बरौनी जीआरपी द्वारा यात्री की सामान चोरी के मामले में जेल भेजा गया था। 10 दिन पूर्व ही वह बेल पर छूटकर आया है। गिरफ्तार चोर की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खैरबन गांव के सौरभ कुमार के रूप में हुई है। बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…
समस्तीपुर : विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य…
समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…
बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…
समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…
समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…