Bihar

बिहार बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा बदलाव! नौवीं से 12वीं तक के सभी स्कूलों को 16 साल बाद दिया नया कोड

बिहार बोर्ड परीक्षा 2023 शुरू होने से पहले बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया है. इसके तहत बड़ी संख्या में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों का कोड बदला गया है. स्टूडेंट्स, शिक्षकों व अभिभावकों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए.

साल 2007 में इंटर को माध्यमिक से अलग किया गया था (BSEB Exam). उस समय स्कूलों को नए कोड दिए गए थे. अब 16 साल बाद फिर से स्कूलों का कोड बदला जा रहा है. जहां पुराने कोड 10 अंकों के थे, वहीं नए कोड में एक अंक बढ़ाकर उन्हें 11 अंकों का कर दिया गया है.

कहां देखें बिहार बोर्ड स्कूलों के नए कोड?

बिहार बोर्ड से संबद्ध 9200 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक (9वीं से 12वीं तक) स्कूलों के कोड बदले गए हैं. बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने नए स्कूल कोड ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.gov.in पर अपलोड कर दिए हैं. वेबसाइट पर बीएसईबी न्यू कोड लिंक को एक्सेस कर नए कोड चेक किए जा सकते हैं.

एक क्लिक पर मिलेगी पूरी जानकारी

बिहार बोर्ड स्कूल कोड के जरिए स्कूलों की सभी गतिविधियों को ऑनलाइन मॉनिटर किया जा सकेगा. स्कूल के नए कोड में अंग्रेजी अल्फाबेट और नंबर जोड़े गए हैं. इसके जरिए यह भी जानकारी मिल जाएगी कि किसी स्कूल में कितने स्टूडेंट्स हैं व उन्हें क्या मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं आदि.

कैसे तैयार किया गया 11 अंकों का कोड?

1- स्कूल कोड का पहला अक्षर विद्यालय का स्तर दर्शाएगा- माध्यमिक, उच्च माध्यमिक या दोनों2- दूसरे अक्षर से यह जानकारी मिलेगी कि विद्यालय लड़कों का है, लड़कियों का या कोएड3- तीसरे-चौथे अक्षर से पता चलेगा कि विद्यालय किस अनुमंडर में स्थित है4- पांचवे व छठे अक्षर से जिले की पुष्टि होगी5- आखिरी के 5 अंक स्कूल के सरकारी, गैर सरकारी व अल्पसंख्यक होने के स्टेटस को दर्शाएंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

3 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

17 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

17 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

17 घंटे ago