Samastipur

मेजबान समस्तीपुर को पुरुष व सारण को महिला वर्ग का खिताब, समस्तीपुर जिला लगातार 13वीं बार बना स्टेट चैंपियन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर [अविनाश राय] : बिहार वॉलीबॉल संघ, जिला क्रीड़ा एवं जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में पटेल मैदान में खेले जा रहे चार दिवसीय 69वीं बिहार स्टेट वालीबॉल चैंपियनशिप के पुरूष वर्ग के खिताब पर मेजबान समस्तीपुर की टीम ने कब्जा किया। जबकि सारण की टीम महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया।

शुक्रवार की देर शाम पुरुष वर्ग के फाइनल में समस्तीपुर ने पटना को एक के मुकाबले तीन सेट में 25-19, 23-25, 25-17 और 25-19 अंको से पराजित कर लगातार तेरहवीं बार चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम किया एवं महिला वर्ग के खिताबी मुकाबले में सारण ने गत विजेता भागलपुर टीम को सीधें 2-0 सेट के 25-22, 23-23, अंकों के अंतर से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया।

वहीं भागलपुर की टीम मुंगेर को सीधे सेटों में 25-15, 25-19, 19-25 से महिला में मधुबनी ने बेगूसराय को 2-0 से पराजित कर पुरुष वर्ग में तीसरे पायदान पर रही । इसके पूर्व पुरुष सेमीफाइनल मुकाबले में समस्तीपुर ने भागलपुर को 3-0 से एवं पटना ने मुंगेर को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि महिला वर्ग में सारण ने बेगूसराय को एवं भागलपुर ने मधुबनी को सीधे सेटों में 3-0 से पराजित कर प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था।

मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने विजेता एवं उपविजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बिहार विधान पार्षद सह जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव डॉ. तरुण कुमार ने गृह राज्यमंत्री श्री राय, आगंतुक अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, मोहिउद्दीन नगर विधायक राजेश सिंह, पातेपुर के विधायक लखींद्र पासवान, रोसड़ा विधायक विरेन्द्र कुमार, डॉ. सोनल सिंह, जगन्नाथ ठाकुर, राम सुमिरन सिंह, एडीएम अजय कुमार तिवारी, डीएसओ आकाश व प्रेस मीडिया को मोमेंटो व चादर से सम्मानित किया।

इससे पहले विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार, विधायक, एडीएम, डीएसओ आकाश के द्वारा बारी-बारी से सभी निर्णायक, जिला खेल संघ के सदस्य, आयोजन समिति के सदस्यों के साथ विशिष्ट अतिथि अमित गुंजन, ललन यादव, जिला खेल पदाधिकारी आकाश, आंनद फाउंडेशन के डाॅ. एनके आनंद, सतवंत चौधरी, डॉ. सुशांत कुमार, एसबीआई के मुख्य प्रबंधक विवेकानंद ठाकुर, जिला परिषद सदस्य ठाकुर उदय शंकर सिंह, बिहार वॉलीबॉल संघ के सचिव रामाशीष प्रसाद सिंह, पशु प्रेमी महेंद्र प्रधान, उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह व संजीव कुमार, पूजा कुमारी, कोषाध्यक्ष नवल किशोर कापरी, इभेंट सचिव अजय कुमार राय, कोचिंग सचिव नीलकमल राय, संयुक्त सचिव डॉ. सुनील कुमार एवं वीरेंद्र कुमार सिंह, फैजुर रहमान फैज, मुकुंद कुमार, प्रवीण कुमार, आयोजन सह सचिव राजेश कुमार सिंह, जिला बैडमिंटन संघ के सचिव तरुण कुमार, एथलेटिक सचिव रुस्तम अली, रग्वी सचिव संजय राय, जिला क्रिकेट अध्यक्ष ब्रजेश झा, अब्बास अंसारी, अहमद हुसैन, दंगल सिंह, सत्यनारायण ठाकुर, मीडिया प्रभारी सुभीत सिंह, मुकेश वर्मा, राजेश अकेला सहित कई खिलाड़ी व सदस्यों को चादर व मोमेंटो से सम्मानित किया।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर, कविता व अभिनय से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…

4 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के होटलों में कहीं मिल रहे एक्सपायरी खाद्य पदार्थ तो कहीं फ्रीज में एक ही जगह शाकाहारी-मांसाहारी खाने का सामान

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा…

6 घंटे ago

ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लापरवाही बरतने वाले समस्तीपुर के 129 शिक्षकों से DEO ने किया स्पष्टीकरण तलब, मचा हड़कंप

समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिले…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में थाना का छप्पर तोड़कर विधि-विरुद्ध किशोर फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना परिसर से मंगलवार को एक विधि-विरुद्ध किशोर के…

6 घंटे ago

गोवा में दर्ज दु’ष्कर्म के मामले में समस्तीपुर से किशोर विधि-विरुद्ध, मुफ्फसिल पुलिस के सहयोग से गांव में की गई छापेमारी

समस्तीपुर : गोवा में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले की…

15 घंटे ago

BRB कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार का बैग गिरा, जरूरी कागजात खोये

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. अनिल कुमार…

16 घंटे ago