Samastipur

खेती-किसानी: आलू-टमाटर के साथ रवी फसलों में फैल रहा झुलसा रोग, जानें ठंड से पशुओं को बचाने के लिए टिप्स

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला सहित उत्तर बिहार में शीतलहर का कहर जारी है. पिछले कुछ दिनों में इस वजह से फसलों व उद्यानिक फसलों को नुकसान होने लगा है. आलू में झूलसा रोग के साथ टमाटर और अन्य रबी फसलों में झुलसा रोग तेजी से फैल रहा है. दूसरी ओर सरसों में लाही की समस्या से किसान परेशान है. कृषि विभाग के पास सब्जियों का फसल बर्बाद होने के बारे में शिकायतें पहुंचने लगी है. ऐसे में कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की ओर से शीतलहर से फसलों को बचाने के लिये सुझाव दिया गया है.

टमाटर व अन्य फसलों को झुलसा रोग से बचाने के लिए डाइ इथेन का प्रयोग :

टमाटर व अन्य फसलों को झूलसा रोग से बचाने के लिये 2.5 ग्राम डई-इथेन एम-45 फफूंदनाशक दवा का प्रति लीटर पानी की दर से घोल बना कर छिड़काव करने की सलाह दी गयी है. इस छिड़काव के 8 से 10 दिन बाद दोबारा रीडोमील दवा 1.5 ग्राम प्रति लीटर पानी के साथ छिड़काव करना है.

शीतलहर से पशुओं को बचाने के लिए टिप्स :

शीतलहर को लेकर पशुओं में अलग-अलग तरह की बीमारी की शिकायतें बढ़ गयी है. ऐसे में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से कोल्ड वेब को लेकर एडवायजरी जारी की गयी है. बताया गया है कि भारत सरकार के पशुपालन विभाग की ओर से भी इसको लेकर अलर्ट किया गया है. जिसमें बताया गया है कि पशुपालन बड़ी संख्या में परिवारों की आजीविका का हिस्सा ह. इस मौसम में पशुओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

शीतलहर में पशुओं के बचाव को लेकर क्या करें :
  • संतुलित नमक, खल्ली और गुड़ की अधिक मात्रा देना चाहिए
  • पशुओं के बिछावन के लिये सूखे पुआल की व्यवस्था
  • पशुओं को स्वच्छ नाद में हल्का गर्म पानी दिन में तीन से चार बार
  • बीमार, कमजोर व गर्भवती पशुओं का विशेष ध्यान
  • शीतदंश से बचाने के लिये पर्याप्त रोशनी व गर्मी प्रदान करने वाले उपकरण
  • पशुशाला को चारों ओर से ढ़क कर रखा जाये
  • शीतलहर में पशुओं को खुले में नहीं छोड़े
  • पशु मेला का आयोजन नहीं किया जाये
  • ठंडा भोजन व ठंडा पानी नहीं दे
  • पशुओं के चारागाह के रास्तें में पशु शवों
  • का निस्तारण नहीं करें
  • बीमार पशुओं की चिकित्सा फर्जी चिकित्सकों से नहीं करायें.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

9 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago