Bihar

शराब पीकर जेल में बंद बिहार के युवक का गाना सुनकर इंप्रेस हुए UP के BJP विधायक, दे दिया बड़ा ऑफर

बिहार के भोजपुर में दो दिन पहले जेल में बंद एक युवक का वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह पवन सिंह का भोजपुरी गाना ऐ दरोगा जी चार दिन से पियवा बा नपाता गा रहा था. युवक का टैलेंट देखकर यूपी के विधायक और बीजेपी नेता शलभ मणि त्रिपाठी इतने इंप्रेस हो गए कि युवक को गायन का ऑफर दे दिया. इस वीडियो से ही युवक की किस्मत खुल गई है. बीजेपी विधायक ने रविवार को ट्वीट के जरिए उसकी मदद करने की बात कही है. साथ ही स्टूडियो में गाना गाने का ऑफर भी दिया है. उसकी सुरीली आवाज को लोगों ने इतना पसंद किया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

उत्तर प्रदेश के देवरिया के बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी को बिहार के इस युवक की आवाज काफी लुभा गई है. उन्होंने रविवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि टीवी के पूर्व सहयोगी के माध्यम से पता चला कि ये कैमूर का गरीब युवक कन्हैया कुमार है. नशे की हालत में मिलने के कारण पुलिस ने इसे जेल में बंद कर दिया था. इसकी कानूनी मदद के बाद इनको सुधारने का प्रयास होगा. इसके साथ ही यूपी के मशहूर त्रिनेत्र स्टूडियो में गाने का अवसर भी उपलब्ध कराया जाएगा. बीजेपी विधायक ने युवक की हर संभव मदद करने की बात कही है. युवक सोशल मीडिया के माध्यम से इतना वायरल हो गया कि उसकी किस्मत खुलती दिख रही है. उसे गाने का अवसर मिल सकता है.

नशे की हालत पकड़ा गया युवक भोजपुर की जेल में था बंद

बता दें कि बिहार में शराबबंदी होने के बाद भी शराबियों की धरपकड़ जारी रहती है. भोजपुर की हाजत में बंद कैमूर के रहने वाले कन्हैया कुमार का वीडियो शनिवार से वायरल हो रहा. वीडियो में वो ऐ दरोगा जी चार दिन से पियवा बा नपाता गीत गा रहा. शुक्रवार की देर रात शराबी को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया था. इसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया था. उससे मिलने पहुंचे किसी परिचित के द्वारा वीडियो बनाया गया. हालांकि युवक की आवाज काफी सुरीली है जो कि लोगों को काफी पसंद आ रही.

Avinash Roy

Recent Posts

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

7 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

7 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

21 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

22 घंटे ago