समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला सहित उत्तर बिहार में शीतलहर का कहर जारी है. पिछले कुछ दिनों में इस वजह से फसलों व उद्यानिक फसलों को नुकसान होने लगा है. आलू में झूलसा रोग के साथ टमाटर और अन्य रबी फसलों में झुलसा रोग तेजी से फैल रहा है. दूसरी ओर सरसों में लाही की समस्या से किसान परेशान है. कृषि विभाग के पास सब्जियों का फसल बर्बाद होने के बारे में शिकायतें पहुंचने लगी है. ऐसे में कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की ओर से शीतलहर से फसलों को बचाने के लिये सुझाव दिया गया है.
टमाटर व अन्य फसलों को झूलसा रोग से बचाने के लिये 2.5 ग्राम डई-इथेन एम-45 फफूंदनाशक दवा का प्रति लीटर पानी की दर से घोल बना कर छिड़काव करने की सलाह दी गयी है. इस छिड़काव के 8 से 10 दिन बाद दोबारा रीडोमील दवा 1.5 ग्राम प्रति लीटर पानी के साथ छिड़काव करना है.
शीतलहर को लेकर पशुओं में अलग-अलग तरह की बीमारी की शिकायतें बढ़ गयी है. ऐसे में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ओर से कोल्ड वेब को लेकर एडवायजरी जारी की गयी है. बताया गया है कि भारत सरकार के पशुपालन विभाग की ओर से भी इसको लेकर अलर्ट किया गया है. जिसमें बताया गया है कि पशुपालन बड़ी संख्या में परिवारों की आजीविका का हिस्सा ह. इस मौसम में पशुओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…