Samastipur

24 जनवरी को मनाई जाएगी जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती, आदमकद प्रतिमा के पास लगाई जा रही है सीढ़ी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े  

समस्तीपुर :- आगामी 24 जनवरी को बिहार के पूर्व सीएम जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयंती राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी। इसकी पूर्व तैयारी को लेकर शनिवार को डीएम योगेन्द्र सिंह ने एसपी विनय तिवारी व अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर कर्पूरीग्राम के विभिन्न स्थलों पर जाकर उसका जायजा लिया।

इस दौरान कर्पूरी ठाकुर की जयंती से संबंधित तैयारी को लेकर पदाधिकारियों को पूर्व में आवंटित कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग, पंडाल, सौंदर्यीकरण, पर्याप्त मात्रा में लोगों के बैठने की जगह की व्यवस्था, माइक व साउंड, गाड़ियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था, सह ट्रैफिक प्लान के संदर्भ में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।

साथ ही जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा को उत्तम क्वालिटी के रंग से रंग-रोगन कराने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया गया। वहीं सदर अनुमंडल कार्यालय के सामने स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर की आदमकद प्रतिमा का भी रंग-रोगन किया जा रहा है वहीं आसपास सफाई भी जोरशोर से चल रही है। माल्यार्पण को लेकर प्रतिमा के पास स्टील की सीढ़ी भी बनाई जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

5 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

17 घंटे ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

17 घंटे ago