Samastipur

अब 10 जनवरी तक बंद तक रहेंगे समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर : जिला में कड़ाके की ठंड को देखते हुए सभी सरकारी व निजी विद्यालयों को 10 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी दिया गया है। अब पठन कार्य 11 जनवरी से शुरू होंगे। बता दें कि सरकारी एवं निजी विद्यालय को पहले 5 जनवरी फिर 7 जनवरी तक बंद किया गया था लेकिन ठंड से राहत नहीं मिलने के कारण शिक्षण कार्य अब 10 जनवरी तक स्थगित रहेंगे। सरकारी विद्यालयों में शिक्षक पहुंच कर शैक्षणिक कार्य का निष्पादन करेंगे।

जारी निर्देश के बाद जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल को इस आदेश का पालन करने को कहा गया है। आदेश में कहा गया है कि बढ़ती हुई ठंड और शीतलहर के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए स्कूल 10 जनवरी तक बंद रहेगा। दरअसल, मौसम में आए बदलाव के कारण बीते कई दिनों से कनकनी और शीतलहर बढ़ गया है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने बच्चों की सेहत को देखते हुए यह निर्णय लिया है।

48 घंटे में 3.5 डिग्री नीचे गिरा न्यूनतम तापमान :

समस्तीपुर जिले में लगातार पछिया हवा के कारण हार कब आने वाली ठंड पड़ रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि शनिवार दोपहर 3 घंटे के लिए धूप खिलने से लोगों ने थोड़ी सी ठंड से राहत ली लेकिन जैसे ही सूर्य की रोशनी कमजोर हुई एक बार पुनः कड़ाके की ठंड ने सभी को बेदम कर दिया। ‌ लोग एक बार पुनः घरों के अंदर दुबक गए। गत 60 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 9.5 डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हालांकि बीते दो दिनों से रह रहे 11.8 डिग्री तापमान से यह थोड़ा बढ़ा है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहते हुए 6.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। इस बीच 7.9 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पछिया हवा चली। जिससे पांच दिनों के बाद दोपहर बाद तीन घंटे के लिए निकले सूर्य का तेज बेअसर ही रहा। दिनभर कनकनी बनी रही।

बताया गया कि सुबह के समय 98 व दोपहर में 82 फीसदी आर्द्रता रही। अधिकतम व न्यूनतम तापमान का अंतर लगभग दो गुणा हो गया है। आगामी दो-तीन दिन में तापमान दो-तीन डिग्री बढ़ सकता है। चार दिनों तक ठंड से राहत की नहीं है उम्मीद बताया गया कि उत्तर बिहार के जिलों में लगातार चल रहे पछिया हवा, अधिकतम तापमान में हो चुकी अत्यधिक गिरावट व न्यूनतम तापमान में शुरू हुई गिरावट से आगामी चार दिनों तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। वहीं सुबह में कोहरा भी छा सकता है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 13-16 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

5 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

17 घंटे ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

17 घंटे ago