Samastipur

बड़ी खबर: विनय तिवारी बने समस्तीपुर के नये SP, सुशांत सिंह केस के दौरान काफी चर्चा में आये थे

बिहार में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक मानव जीत सिंह ढिल्लों पटना एसएसपी के पद पर बने रहेंगे. वही समस्तीपुर समेत कई जिले के SP बदल दिये गये है. गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

मद्य निषेध एसपी विनय तिवारी को समस्तीपुर एसपी, समस्तीपुर एसपी हृदयकांत को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 2 डिहरी का समादेष्टा बनाया गया है. बता दे कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में विनय तिवारी को जांच के लिए बिहार के मुंबई भी भेजा गया था, उस समय वे काफी चर्चा में रहे थे.

देखिये ट्रांसफर की पूरी लिस्ट:

अरवल एसपी हिमांशु शंकर त्रिवेदी वेटिंग फॉर पोस्टिंग रखे गए हैं . प्रमोद कुमार मंडल रेल एसपी को bmp5 का समादेष्टा बनाया गया है. आशीष भारती को गया का एसएसपी बनाया गया है. कैमूर एसपी राकेश कुमार को मुजफ्फरपुर का एसएसपी, सपना जी मेश्राम को औरंगाबाद का एसपी बनाया गया है. गोपालगंज एसपी आनंद कुमार को भागलपुर का एसएसपी, मोतिहारी के एसपी कुमार आशीष को मुजफ्फरपुर रेल एसपी, भोजपुर के एसपी संजय सिंह को आतंकवाद निरोधक दस्ता का पुलिस अधीक्षक, बक्सर के एसपी नीरज कुमार सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक निरीक्षण पटना, नवादा एसपी गौरव मंगला को सारण का एसपी . सारण एसपी संतोष कुमार को एसटीएफ का एसपी, औरंगाबाद के एसपी कांतेश मिश्रा को पूर्वी चंपारण का एसपी, मद्य निषेध एसपी विनय तिवारी को समस्तीपुर एसपी, समस्तीपुर एसपी हृदयकांत को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 2 डिहरी का समादेष्टा बनाया गया है.

वहीं, भागलपुर के नगर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को गोपालगंज का एसपी, विनीत कुमार को रोहतास एसपी, सिटी एसपी पटना अंबरीष राहुल को नवादा का एसपी, नगर पुलिस अधीक्षक पटना प्रमोद कुमार यादव को भोजपुर एसपी,ए एसपी निगरानी मोहम्मद कासिम को अरवल का एसपी, अपर पुलिस अधीक्षक गया मनीष कुमार को पुलिस अधीक्षक बक्सर, अपर पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध इकाई अमृत शेखर ठाकुर को रेल एसपी पटना, अपर पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा को पुलिस अधीक्षक कैमूर के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

7 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

9 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

21 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

22 घंटे ago