Bihar

बिहार में कई IAS अधिकारियों का तबादला, जिलों के डीएम भी बदले

इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के प्रशासनिक गलियारे से सामने आ रही है। साल के आखिरी दिन सरकार ने राज्य के कई आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सरकार ने जिन 45 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है उसमें कई जिलों के डीएम भी शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादले से जुड़ी अधिसूचना भी जारी कर दी है।

सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जो अधिसूचना जारी की गई है उसके मुताबिक लखीसराय के जिला पदाधिकारी के पद पर तैनात संजय कुमार को मुंगेर प्रमंडल का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है, उनको सरकार ने प्रोन्नत्ति दी है।

बिहार लोक सेवा आयोग में सचिव के पद पर तैनात 2010 बैच के आईएएस अधिकारी अमरेंद्र कुमार को लखीसराय का नया डीएम नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने 2003 बैच के आईएएस अधिकारी असंगबा चुबा आओ को सेंट्रल ड्यूटी के लिए रिलीव कर दिया है। फिलहाल वह शिक्षा विभाग के सचिव के पद पर तैनात थे। उनके पास जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी था।

सरकार ने जो अधिसूचना जारी की है उसमें कई आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। 1989 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक कुमार सिंह को अब राजस्व परिषद के अध्यक्ष सह सदस्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया हैष फिलहाल वह विकास आयुक्त के पद पर तैनात हैं। 1989 बैच के आईएएस अधिकारी वंदना किनी को सरकार ने राजस्व परिषद से हटाते हुए उन्हें मुख्य परामर्शी बिहार राज्य योजना परिषद पटना के पद पर तैनात किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

9 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

9 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

23 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

1 दिन ago