Samastipur

समस्तीपुर: 11 हजार तार के चपेट में आने से पिकअप में लगी आग, धू-धू कर जला वैन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर चौवट्टी से पंचायत भवन जाने बाली मुख्य सड़क पर बुधवार की संध्या आग लग जाने से पिककप वाहन व उसपर लदा पुआल जलकर राख हो गया। इस घटना में करीब दस लाख की क्षति बताई जा रही तय है। वहीं चालक व उप चालक ने गाड़ी से कूद कर जान बचाई।

जानकारी के अनुसार खर लदा एक पिकअप किसान के यंहा खाली करने जा रहा था। इसी बीच बिजली की 11 हजार तार की चपेट में आ गया। जिसे पिकअप वाहन में करंट का प्रवाह हो गया। फल स्वरुप वाहन समेत पिकअप पर लगा पुआल धू-धू कर जलने लगा। ज्योंही पुआल समेत गाड़ी में आग लगी व आवाज करने लगा कि लोगों की भीड़ जुट गई।

इधर ग्रामीणों ने स्थानीय थाना समेत बिजली विभाग के पदाधिकारियों को फोन पर सूचना दिया। इसके बाद बिजली विभाग के कर्मियों द्वारा लाईन काटा गया। इसके बाद लोगों द्वारा आग के बुझाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता हासिल नहीं हुआ। इधर थाने से अग्निशमन वाहन पंहुच कर करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। लेकिन बिजली के कारण आग लगने से कोई भी लोग आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं दिखा रहे थे। इस घटना में पूरी तरह से पिकअप जलकर नष्ट हो गया। चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। वाहन कहां का है और किसका है इसके बारे में अब तक पता नहीं चल सका है। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि हादसा बिजली के 11 हजार वोल्ट तार में वाहन के पुआल के सट जाने से हुई है। वाहन ओवरलोड था, जिस कारण यह घटना हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

7 मिनट ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

10 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

11 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

12 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

12 घंटे ago