Samastipur

विद्यापतिनगर के बाजिदपुर स्थित संत मेरीस स्कूल में मशाल जलाकर चार दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का हुआ उद्घाटन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- प्रखंड के बाजिदपुर स्थित संत मेरीस स्कूल में आयोजित चार दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का उद्घाटन विद्यापति स्मारक चौक पर अतिथियों ने मशाल जलाकर किया। उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि संत मैरीस पब्लिक स्कूल शिक्षा जगत में क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहा है।

विद्यालय में खेल प्रतियोगिता सहित विविध आयोजनों से विद्यालय के शैक्षणिक माहौल को गति मिलता है। वहीं खेल के साथ पढ़ाई में आगे निकलने की प्रतिस्पर्धा बच्चों में जागृत होती है। कार्यक्रम को स्कूल की प्राचार्य मरियम्मा थोमस, निदेशक थोमस के ए ने संबोधित करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिता बच्चों के शारीरिक मानसिक और स्वास्थ्य के विकास में सहायक होता है। इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं में आपसी सद्भावना को बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम के दौरान आगत अतिथियों को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात विद्यापति स्मारक चौक से विद्यालय परिसर तक दो किलोमीटर तक मशाल जुलूस निकाला गया। प्रतियोगिता में छात्र संवर्ग के स्पोर्टस चेयरमैन केशव कुमार, साक्षी कुमारी, मधु कुमारी, श्वेता कुमारी, अमन कुमार आदि ने भाग लिया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक अमित कुमार मुन्ना, मुकुंद पाठक, विवेक झा, हिना कुमारी, शीतल एम एंटोनी, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

5 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

5 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

12 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

17 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

18 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

18 घंटे ago