Samastipur

विद्यापतिनगर में अंचल कार्यालय पर सीपीआईएम का जोरदार प्रदर्शन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पदमाकर सिंह लाला] :- प्रखंड अंतर्गत पंचायतों के विभिन्न पोखर के भिंडा किनारे बसे हुए गरीब भूमिहीन परिवारों को उजाड़ने की कार्रवाई के खिलाफ एवं तमाम भूमिहीन परिवारों को बसने के लिए जमीन देने की मांग को लेकर सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने अंचल कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया।

गरीबों का घर उजाड़ना बंद करो, सभी भूमिहीन परिवारों को बसने के लिए जमीन मुहैया करो, किसानों के लिए यूरिया खाद की किल्लत दूर करो आदि नारों के बीच जुटे प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सीपीआईएम के जिला मंत्री रामाश्रय महतो ने कहा की आज पूरे बिहार में हाईकोर्ट के हस्तक्षेप से पोखर भिंडा किनारे बसे हुए लोगों को उजाड़ने की कार्यवाही चल रही है।

इस कार्रवाई पर तुरंत रोक लगनी चाहिए और बिना वैकल्पिक इंतजाम के ऐसा किया जाना अन्यायपूर्ण है। हमारी पार्टीइसका पुरजोर विरोध करती है। और इसके खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। वरिष्ठ नेता कामरेड अर्जुन राय की अध्यक्ष्ता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंचल सचिव कॉमरेड विधानचंद्र ने कहा कि गरीबों के हक अधिकार के लिए लड़ते हुए हमारे दर्जनों साथियों ने शहादत दिया है। हम इस कुर्बानी को बेकार नहीं होने देंगे भूमिहीनों की लड़ाई जोरदार तरीके से लड़ी जाएगी।

प्रदर्शन को सीपीआईएम जिला सचिव मंडल सदस्य कामरेड उपेंद्र राय, एडवा की राज्य सचिव नीलम देवी, रंजीत कुमार, रंधीर कुमार,राम गोबिन राय,राम सेवक राय, राम कांत यादव,राम नरेश यादव आदि ने संबोधित करते हुए गरीबों के इस जमीन की लड़ाई के साथ एकजुटता का इजहार किया।

अंत में 4 सदस्य प्रतिनिधिमंडल अंचलाधिकारी अजय कुमार से मिलकर तमाम भूमिहीनों का सर्वे कराकर बास के लिए 5 डिसमिल जमीन देने, घर उजाड़ने पर रोक लगाने, सड़क किनारे,बांध पर, पोखर पर बसे लोगों को बासगीत पर्चा देने,विस्थापित परिवार को पुनर्वास कराने सभी किसानों को यूरिया खाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने आदि मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा ।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

7 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

8 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

14 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

14 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

15 घंटे ago